गैस सिलेंडर के दामों में फिर हुई वृद्धि, जानिए नई कीमतें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गैस सिलेंडर के दामों में फिर हुई वृद्धि, जानिए नई कीमतें

गैस सिलेंडर के दामों में फिर हुई वृद्धि, जानिए नई कीमतें

सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं।

download 2024 12 01T221200 231

यह लेंडर होटल, रेस्टोरेंट और शादियों में इस्तेमाल किया जाता है।

download 2024 12 01T221155.159

संबर के पहले दिन ही महंगाई की मार पड़ी है। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। यह सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट, शादियों में इस्तेमाल किया जाता है, जिसका सीधा असर खाने-पीने की चीजों में महंगाई के रूप में दिखेगा। 

60b1c2936e9e53480b4e361cf3ed6a60

राहत की बात है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं किया गया है। इंडियन ऑयल के मुताबिक 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 16.50 रुपए बढ़ाई गई है। नवंबर की पहली तारीख को भी कीमत में इजाफा हुआ था

0426a366b28020fd365799c0b79fe85d

बता दें, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर पर 300 रुपए की सब्सिडी मिलती है। सब्सिडी साल में 12 सिलेंडरों तक मिलती है।

images 78

अब दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1818.50 रुपए में मिलेगा। नवंबर में कीमत में 62 रुपए का इजाफा किया गया था। अक्टूबर में दाम 1740 रुपए था। 

images 77

यह लगातार पांचवां महीना है, जब तेल कंपनियों ने सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है। दिल्ली के अलावा कोलकाता में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1927.00 रुपए का हो गया है। 

f19040e63c9a62b178639c50a5bf5e22

यह गैस सिलेंडर मुंबई में 1771 रुपए और चेन्नई में 1980.50 रुपए में मिल रहा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1 नवंबर को 62 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। 

images 79

इससे पहले 1 अक्टूबर को 48.50 रुपए, 1 सितंबर को 39 और 1 अगस्त को 6.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

download 2024 12 01T221912 310

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।