मटर में आयरन, जिंक, मैग्नीज, कॉपर, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह खाने में भी स्वादिष्ट होती हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में मटर खाने से शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।
अगर आप अर्थराइटिस की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको मटर खानी चाहिए। इसमें सेलेनियम होता है।
सर्दियों के मौसम में मटर खाने से आपके पाचन दुरुस्त हो सकता है क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है
मटर एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ऐसे में रोजाना इसका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग हो सकती है।
हार्ट के मरीजों डाइट में मटर जरूर शामिल करनी चाहिए। यह उनके लिए किसी रामबाण से कम नहीं है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मटर में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है। ऐसे में वेट लॉस के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।
ये स्टोरी सिर्फ सामान्य जानकारी पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें