Daily Horoscope: आज का राशिफल, किस राशि वाले लोगों के लिए शुभ है दिन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Daily Horoscope: आज का राशिफल, किस राशि वाले लोगों के लिए शुभ है दिन

दैनिक राशिफल: किस राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

1

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

रिश्तों में गलतफहमी आ सकती है इसलिए जीवन साथी से सामंजस्य बैठाने का प्रयास करें। आत्मविश्वास की कमी का अनुभव होगा। घर परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है

10

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

आज का दिन आपके लिए कुछ गुस्सा और झुंझलाहट लेकर आ सकता है। जिसके कारण विचारों को परस्पर टकराना संभव है। किसी नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है

4

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

नया काम करने की संभावना बन सकती है। रचनात्मक और संवेदनशीलता के चलते आप कुछ मामलों में आपको हार का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस यात्रा से भी लाभ होगा

3

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

काम को लेकर कुछ तनाव में रहेंगे। लेकिन आज आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। आज व्यवहार में आप काफी समझदारी भरे निर्णय ले सकते हैं

2

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। आज का दिन आप कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। नए आइडिया और उन पर काम करने के अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। ज्यादा कोशिश की आवश्यकता है

7

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

दूसरों में मामलों में टांग अड़ाने से बचने का प्रयास करें। और अपने काम पर ध्यान दें। व्यर्थ की दखलंदाजी करने से बचें। आज कुछ नया करने की भी नहीं सोचें

12

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

कार्यभार में इजाफा होगा। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनको जरूर कुछ प्रोत्साहन मिल सकेगा। लोगों से आपके संपर्क बढ़ेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा व्यतीत होगा। धन की आवक बनी रहेगी

11

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

आज बेहतर होगा कि हर मामले में सावधानी से काम लें। व्यापार में इच्छित सफलता मिलने में बाधा है। अवसरों को प्राप्त करने के लिए सजग रहना चाहिए। स्थान परिवर्तन से फायदा संभव है

8

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

आज कम दूरी की बिजनेस यात्रा से लाभ होगा। जीवन में नया करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। अपने काम को पूरी ईमानदारी के साथ करें तो प्राप्ति का प्रतिशत बढ़ जायेगा। किन्तु आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना होगा

9

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

घूमने-फिरने पर व्यय अधिक हो सकता है, जिसको कम करने का प्रयास करना चाहिए। काम में विशेष सावधानी बरतें। खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे और आज आप लोगों से अपना काम निकाल पाने में सफल हो सकेंगे

6

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

दिन आपके लिए कुछ गुस्सा और झुंझलाहट लेकर आ सकता है। बिजनेस में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोई नजदीकी व्यक्ति अपने वादे पर खरा नहीं उतर पाने से आपको परेशानी हो सकती है

5

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

आज कुछ नया करने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा व्यतीत होना चाहिए। रचनात्मक और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।