मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
बिजनेस में कुछ परेशानी का अनुभव होगा। क्योंकि यह जरूरी नहीं है कि आप जैसा सोच रहे हैं वैसा ही हो। बहुत बार ऐसा भी होता कि भरोसा टूट जाता है। यदि आज बहुत आवश्यक नहीं हो तो यात्रा नहीं करनी चाहिए
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
किसी धार्मिक स्थान की यात्रा से मनोबल में बढ़ोतरी और भाग्य वृद्धि की संभावना रहेगी। कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो आप उस पर बात करने की कोशिश करें, क्योंकि आज समय आपके पक्ष का है जिससे लाभ की संभावना बन सकती है
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
सगाई-विवाह के बारे में चर्चा होगी। कुंवारों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मन में लड्डू फूट सकते हैं। किसी फंक्शन में जाने के कारण कार्य में व्यवधान स्वाभाविक है। टाइम मैनेजमेंट का प्रयास करें। आज के प्रधान ग्रह आपके पक्ष के हैं
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
चन्द्रमा आज गोचर में पांचवें भाव में है। अतः शालीन रह कर अपने काम पर ध्यान देना ज्यादा उचित दिखाई देता है। इधर-उधर भटकने से किसी लाभ की आशा नहीं रखनी चाहिए। बेहतर परिणामों के लिए और मेहनत करें
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
गोचर में आठवें स्थान का चन्द्रमा कुछ समय के लिए हो रहे कार्यों को बीच में रोक सकता है। इसलिए अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो ही कुछ उपलब्धि की संभावना बन सकती है। बिजनेस यात्रा से बहुत लाभ की आशा नहीं रखें। एक दो दिनों तक बिजनेस यात्रा स्थगित रखें
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
निकट संबंधियों से सहयोग की अपेक्षा सफल होने की संभावना है। पुरानी फ्रेंडशिप में जाने का अवसर प्राप्त होगा। गोचर ग्रह आपके पक्ष के बने हुए हैं। आज यदि आप किसी बिजनेस से संबंधित यात्रा पर निकल रहे हैं तो निश्चित तौर पर लाभ चाहिए
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
किसी नये कार्य के प्रपोजल से भविष्य में लाभ होगा। भाग्य वृद्धि संभव है। दूसरे घर का चन्द्रमा मौज मस्ती करवा सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा भी संभावित है। प्रेम संबंधों में नई बात आयेगी। कार्य क्षेत्र पर आपका वर्चस्व बना रहेगा
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
जो कुछ आप प्राप्त करना चाहते हैं उसकी पूरी-पूरी संभावना है कि वह आपको हासिल हो सके। परिजनों का सहयोग मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। संभव है कि आज आप बिजनेस में कुछ नया करने की सोचेंगे
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
सावधानी रखने की आवश्यकता है। सोच विचार कर खर्च करें अन्यथा आगे आपको परेशानी हो सकती है। गोचर के ग्रह आपको लाभ तो देंगे समय पर निर्णय लेने का बहुत महत्व है। आपका गलत निर्णय आपको नुकसान दे सकता है
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
सगाई-संबंधों को लेकर कोई शुभ सूचना प्राप्ति की संभावना बनती है। बिजनेस यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य का पाया मजबूत दिखाई देता है। परिश्रम को महत्व दें। हालांकि बिजनेस में कुछ उलटफेर संभव है
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
मौसम के बदलने के साथ ही स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। इसलिए यात्रा बहुत आवश्यक हो तो ही करें। अन्यथा समस्या बढ़ सकती है। शरीर के प्रति कुछ अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है। दिन बहुत ज्यादा अच्छा नहीं है
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
सकारात्मक गोचर ग्रहों के कारण विरोधी परास्त होंगे। हालांकि आसपास के लोग ही आपका अहित करना चाहेंगे। तथापि आप अपनी स्थिति को मजबूत रख पाने में सफल रहेंगे। चिंता की कोई बात नहीं है। लोगों की धारणा में सकारात्मक परिवर्तन होगा