Daily Horoscope: किस राशि वाले लोगों के लिए शुभ है आज का दिन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Daily Horoscope: किस राशि वाले लोगों के लिए शुभ है आज का दिन

दैनिक राशिफल: किस राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

1

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

समस्याएं अनेक हैं, लेकिन आप उनके समाधान खोज पाने में सफल हो जायेंगे। आजीविका कार्य में बढ़ोतरी की संभावना है, अपने प्रयासों में तेजी लानी चाहिए

10

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

नए वाहन या किसी स्थायी संपत्ति की प्राप्ति का योग बनेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर खर्च होगा और लेकिन घर-परिवार में चिन्ता का वातावरण बन सकता है। स्त्री से पीड़ा रहेगी

4

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। घर-गृहस्ती की सुख-शान्ति बनी रहेगी। धनोपार्जन के अतिरिक्त उपायों के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना भी बन रही है। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो लाभ होने की संभावना है

3

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

आज पूरा दिन बेचैनी और मानसिक परेशानी में व्यतीत हो सकता है। दूसरों से अकारण ही उलझना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। बहुत आवश्यक होने पर ही यात्रा करनी चाहिए, क्योंकि यात्रा में परेशानी की आशंका बनी रहेगी 

2

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

मित्रों और संबंधियों से कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। आशा का वातावरण बना रहेगा। पिता के स्वास्थ्य के संबंध में चिन्ता हो सकती है। हालांकि किसी सरकारी योजना से लाभ होने की संभावना है

7

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

हालांकि संभव हो तो किसी की राय से डिसिजन लें तो और बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। असम्भावित और आश्चर्यजनक घटनाएं आपको पीड़ित कर सकती हैं। परिजनों से मतभेदों के कारण मानसिक शान्ति के भंग हो जाने का अंदेशा बना रहेगा

12

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

गोचर ग्रहों के अनुसार मनोबल बढा-चढा रहना चाहिए। जिससे काफी कुछ उपलब्धि हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ का योग बना है। धन का प्रवाह सहज बना रहेगा। आर्थिक समस्याएं कुछ हद तक नियंत्रण में रहेंगी

11

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

यदि मन से प्रयास किये जाएं तो धन की अतिरिक्त व्यवस्था हो सकेगी। लोगों पर आपका प्रभाव दिखाई देगा। लाभ की स्थिति बनती दिखाई देती है। दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा और हर्षोल्लास का वातावरण निर्मित होगा

8

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

अविवाहित लोगों को कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सोच-विचार कर काम करें तो आगे समय आपके अनुकूल है। अपने प्रयासों में तेजी का रुख करें। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें अधिकारी वर्ग का वरदहस्त प्राप्त हो सकेगा

9

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

पारिवारिक जीवन में गतिरोध दूर होने से हर्षोल्लास का वातावरण बन सकता है। भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध समाप्त हो सकता है। व्यापारी में कोई नया प्रयोग हो सकता है। रोजमर्रा के कामों में सहूलियत प्राप्त हो सकेंगी

6

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। साझेदारी में आपका पक्ष बेहतर हो सकता है। पुत्र संतान की तरफ से कोई लाभ या शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। ले-देकर काम निकालने की आपकी प्रवृत्ति से अन्ततः आप अपने लिए प्रॉफिट निकाल पाने में सफल हो सकेंगे

5

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

आप खर्च पर नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास करें। सावधानी रखें। मेलजोल बनाए रखने से ही कार्य सिद्धि हो सकती है। हालांकि धन और मान-सम्मान की प्राप्ति का योग बन रहा है फिर भी हालांकि आर्थिक दृष्टि से अभी संघर्ष बना रह सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।