किशमिश और मुनक्का दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। हालांकि कुछ लोग दोनों को एक ही समझते हैं
लेकिन दोनों में काफी अंतर होता है
किशमिश का साइज छोटा और दिखने में पतली होती है। मुनक्का साइज में बड़ा और मोटा होता है
किशमिश का रंग थोड़ा हल्का होता है वहीं मुनक्का डार्क ब्राउन कलर का होता है
किशमिश खाने में खट्टी और मुनक्का मीठा होता है
छोटे अंगूरों को सूखाकर किशमिश तैयार की जाती है इनमें बीज नहीं होते हैं
मुनक्का को बड़े साइज के पके अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है। मुनक्का के अंदर काफी बीज होते हैं।
फाइबर से भरपूर मुनक्का खाने से पाचन मजबूत होता है। एनीमिया के रोगियों को मुनक्का जरूर खाना चाहिए। ब्लड प्रेशर कम होने पर भी मुनक्का फायदेमंद होता है
किशमिश खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। फाइबर से भरपूर किशमिश पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी माना जाती है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को तेज करती हैं