ये आलू जमीन के नीचे नहीं...बेल पर उगता है, देखकर चौंक जाएंगे- Potato Viral News
Girl in a jacket

ये आलू जमीन के नीचे नहीं…बेल पर उगता है, देखकर चौंक जाएंगे

Potato Viral News: आज के समय में दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है। ऐसे में किसान भी आधुनिक हो रहे हैं। देश के किसान खेती के क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहे हैं। साथ ही उनकी कमाई भी बढ़ रही है। केशोद तालुका के किसान ने भी कुछ ऐसा कमाल कर दिखाया है। केशोद के किसान हरसुखभाई डोबरीया ने जैन आलू की खेती की है। इस अनोखे आलू को देख लोग हैरान हो गए हैं।

खेती का अनोखा तरीका

maxresdefault 21 1

हरसुखभाई ने अनोखे तरीके से सफल खेती कर सबको चौंका दिया है। दरअसल जब हरसुखभाई परिक्रमा के दौरान 14 साल की उम्र में जूनागढ़ आए थे, तब वह एक मार्ग में गुम हो गए थे। उस समय कहीं से एक संत उनको मिले थे। उन्होंने यह भी बताया गया कि, इस पौधे को संत ने ही उनको भेंट किया था। उन्होंने इस सफल खेती का तरीका कई लोगों को भी सिखाया है।

आलू का स्वाद मीठा

WhatsApp Image 2024 01 11 at 9.08.07 AM

हरसुखभाई का कहना है कि जैन आलू में अन्य आलू की तुलना में अधिक मिठास होती है। यह आलू शरीर के बाईं बाजू को स्वस्थ रखता है। आज भी वह इसी आलू की वजह से स्वस्थ हैं। हरसुखभाई अभी 75 साल की उम्र में यह आलू खा रहा हैं। उनका मानना है, यह आलू उनकी सेहत का राज है।

क्यों पड़ा जैन आलू नाम

WhatsApp Image 2024 01 11 at 9.08.58 AM

इस आलू के नाम के पीछे कारण यह है कि जैन समाज के लोग जड़-सब्जी नहीं खाते हैं। यह आलू जमीन के अंदर नहीं होता, बल्कि जमीन के ऊपर उगता है। इसलिए जैन लोग भी यह आलू खा सकते हैं। शायद इसी वजह से इस आलू को जैन आलू नाम दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।