हम सब अपने आस-पास साफ-सफाई रखते हैं। झाड़ू और साफ-सफाई हर घर में ही लगाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि जहां पर साफ सफाई रहती है वहां हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है। मां लक्ष्मी की कृपा जिसके भी ऊपर हो जाती है उसके जीवन में धन की कमी कभी नहीं होती है। वह जीवन में सारी आर्थिक परेशानियों से दूर रहता है।
लेकिन झाड़ू लगाने का भी एक नियमित समय होता है जिसके बारे में आपको पता होना बहुत जरूरी है। झाड़ू को नियमित समय पर लगाने के बारे में हमारे शास्त्रों में बताया गया है। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है जो भी अपने घर में नियमित समय पर झाड़ू लगाता है उसके जीवन में कभी भी आर्थिक समस्या नहीं होती है।
हम आपको झाड़ू लगाने के नियमित समय के बारे में बतांएगे और जो आपको करोड़पति भी बना सकता है।
1. हम सब के घरों में एक चीज हमेशा होती है और वो ये कि जब भी घर में गंदगी देखाई देती है तो घर की महिलाएं झाड़ू लगाना शुरु हो जाती हैं। लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं होता है। अगर आप अपने घर में झाड़ू ब्रह्म मुहूर्त के समय लगाते हैं तो आप पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसा भी कहा गया है कि जो ब्रह्म मुहूर्त में अपने घर पर झाड़ू लगाता है तो वह बहुत जल्द करोड़पति बन जाता है।
2. शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि कभी भी अपने घर में झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। झाड़ू को घर के अंदर पूरा समय लिटा कर रखना चाहिए। ऐसा कहा गया है कि घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है झाड़ू को लिटा कर रखने से। इतना ही नहीं आपके घर में कभी भी आर्थिक समस्या नहीं आती है।
3. इस बात का जरूर ध्यान रखें जब भी आप घर बदलते हैं तो नए घर में हमेशा नया झाड़ू लेकर ही जाएं। शास्त्रों में कहा गया है पुराने झाड़ू को नए घर में ले जाने से आपके घर की स्थिति वैसी ही बनी रहती है कभी भी बदलती नहीं है। इसी वजह से नए घर में नए झाड़ू को ले जाने के लिए कहा जाता है।
4. अगर आपको नया झाड़ू खरीदना है तो आप हमेशा शनिवार के ही दिन नया झाड़ू खरीदें। ऐसा कहा जाता है कि झाड़ू को शनिवार के दिन खरीदना शुभ होता है। इसके अलावा कभी भी घर में झाड़ू सूर्यास्त के समय नहीं लगाना चाहिए।
5. इस बात का जरूर ध्यान रखें कि जब भी घर से कोई बाहर जाता है तो उसके तुरंत जाने के बाद झाड़ू ना लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करना अशुभ होता है। ऐसा भी कहा जाता है कि जो व्यक्ति बाहर जाता है उसके काम कभी भी सफल नहीं होते हैं।