सरकार द्वारा बंद किये गए 2 हजार के नोट से बन सकते हैं लखपति, बैंक में जमा करने से पहले देखें ये वीडियो ना गवाए ये सुनहरा मौका! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सरकार द्वारा बंद किये गए 2 हजार के नोट से बन सकते हैं लखपति, बैंक में जमा करने से पहले देखें ये वीडियो ना गवाए ये सुनहरा मौका!

हाल ही में RBI की घोषणा के मुताबिक 2 हज़ार के नोटों को बंद कर दिया गया। जिसके

आज तक भी सालो बाद भारत में हुए डिमॉनेटाइजेशन का वक्त किसे याद नहीं होगा। रातों रात पांच सौ और एक हजार के नोट बेकार हो गए थे जिसके चलते ना जाने कितने लोगो ने अपनी जमा पूँजी से हाथ धो लिया था। बैंकों में नोट बदलने के लिए अच्छी-खासी भीड़ जमा हो गई थी। वो दौर कोई भूल नहीं सकता। इसके बाद नए नोट चलन में आ गए। इसमें दो हजार के गुलाबी नोट भी शामिल हैं। लेकिन अब आरबीआई ने फिर घोषणा कर दी है कि दो हजार के नोट 30 सितंबर के बाद से नहीं चलेंगे। ऐसे में लोग इन नोटों से जल्द से जल्द छुटकारा पाने में जुट गए हैं।
अगर आप भी अपने पास मौजूद नोटों को बैंक में जमा करने जा रहे हैं तो थोड़ा ठहर जाइये। ये नोट शायद आपको लखपति बना दें. जी हां, कहीं हड़बड़ी में आप अपने लखपति बनने का मौका ना गंवा दें. ऐसा हम नहीं, एक फाइनेंस एक्सपर्ट का कहना है। सोशल मीडिया पर नेहा नागर नाम की महिला ने एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो के जरिये नेहा ने बताया कि किस तरह से दो हजार का एक नोट आपको लखपति बना सकता है?
1685434640 mcms
मिंटो में वायरल हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम पर iamnehanagar नाम से इस महिला का अकाउंट मौजूद है। बायो के मुताबिक़, वो कुछ को फाइनेंस एक्सपर्ट बताती हैं। प्रोफाइल को ब्लू टिक भी मिला हुआ है। करीब 10 लाख लोग नेहा को फॉलो करते हैं। नेहा के प्रोफ़ाइल के मुताबिक़, उसने एमबीए कर रखा है। दो हजार के नोट से लखपति बनने वाले वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है। इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया। एक ने लिखा कि किसी भी नोट की वैल्यू बढ़ने में समय लगता है। अगर दो हजार का नोट है तो उसकी वैल्यू दो हजार आने में तीन साल का समय लगेगा। वहीं कई ने अपने नोटों की आगे से जांच करने की बात लिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।