सिंह राशि के लिए ऐसा रहेगा साल 2022, शत्रुओं से रहना होगा बचकर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सिंह राशि के लिए ऐसा रहेगा साल 2022, शत्रुओं से रहना होगा बचकर

सिंह राशि के जातकों का नया साल 2022 आर्थिक मामलों को लेकर अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य का

सिंह राशि के जातकों का नया साल 2022 आर्थिक मामलों को लेकर अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। कारोबार पर ध्यान दें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। एक अप्रैल से कारोबार में सुधार होगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। मानसिक परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। भाई-बहनों से विवाद की स्थिति से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।
1639992768 sin2
मई से आपका समय बदलेगा। इनके लिए इनकम के नए स्रोत बनेंगे। हालांकि, शत्रुओं से बचकर रहना होगा। नए साल 2022 के अप्रैल माह में वाहन, मकान और जमीन का सुख मिलेगा।
जो जातक निर्माण कार्य से संबंधित व्यवसाय करते हैं  उनके लिए समय फायदेमंद रह सकता है। वहीं सिंह राशि के वह जातक जो साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं।उन्हें इस दौरान थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इस दौरान आपका आपके साझेदार के झगड़ा या किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
 जो आपके व्यवसाय पर नकारात्मक असर डाल सकता है।सिंह राशि के वह जातक जो नौकरीपेशा हैं उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सम्मान प्राप्त हो सकता है।आप साल 2022 के अंत तक आप अपने कार्य और कौशल से टीम सदस्यों और अपने अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल रह सकते हैं। 
यदि छात्रों की बात करें तो, अप्रैल में इच्छानुसार परिणाम मिलेगा। मई से नवंबर के बीच आपको किसी विदेशी जमीन, नौकरी या शिक्षा से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है।
आपको सलाह दी जाती है कि आप प्रत्येक बृहस्पतिवार के दिन प्रातः गाय को पांच केले या बेसन के लड्डू खिलाएं। अथवा धार्मिक ग्रन्थों/किताबों का दान करें।
शनिवार के दिन शाम के समय आटे के दीपक में दो क्रास लंबी बत्ती रखकर उसमें सरसों का तेल डालें। थोड़े से काले तिल डालकर पीपल के पेड के नीचे रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।