Ymuna Flood Special Story: यमुना में बाढ़ या नदी की घर वापसी?, रास्ते, घर और हकीकत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Ymuna Flood Special Story: यमुना में बाढ़ या नदी की घर वापसी?, रास्ते, घर और हकीकत

आज यमुना के सीने पर कई रास्ते, पुल आदि का निर्माण कर दिया, पर यमुना की आवाज किसी

अगर फ़ुर्सत मिले पानी की तहरीरों को पढ़ लेना, हर इक दरिया हज़ारों साल का अफ़्साना लिखता है। इन पंक्तियों को लिखा है बशीर बद्र ने जो अपने आप में कई सारे बातों को समेटे हुए है। हाल ही के दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में यमुना के पानी ने बाढ़ का रूप ले लिया है, लेकिन क्या इसको बाढ़ कहना सही है? 
हम इस बात को ऐसे क्यों नहीं कह सकते कि यमुना नदी की घर वापसी हुई है। जिसके रास्ते मोड़ हमने अपने रास्ते बना दिए, वो अपने रास्ते फिर चली। हां हम बात कर रहे है, यमुना नदी की जिसने आज कल दिल्ली में अपना असली रूप दिखाना शुरू किया है। 
1689416417 whatsapp image 2023 07 15 at 3.48.23 pm
राजधानी कई ऐसे ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है, जो अपने आप में अनेक बातों को समेटे हुए है। वो साल था सन् 1648 का जब शानो-शौक़त शाहजहाँ ने  आगरा से दिल्ली को अपनी राजधानी बनाई थी। राजधानी बनाए जाने से पहले मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने एक ऐसे जगह की तलाश की।
जहां एक ऐसे महल का निर्माण कराया जाएं,जो यमुना नदी से जुड़ा हुआ हो और आगरा तक भी उसी नदी से जाया जा सकें। काफी जांच के बाद राजधानी शाहजहांनाबाद में लाल किला का निर्माण करवाया था। 
1689416433 whatsapp image 2023 07 15 at 3.48.24 pm
लाल किला की दीवारे अपनी विशालतम होने की वजह से जानी जाती है। आज हर जगह पर वीडियो में लाल किला के पीछे वाले रोड़ को पानी में डूबे हुए देख रहे होंगे। वो आज से 200 साल से पहले तक यमुना का असली रास्ता हुआ करता था।
1689416441 whatsapp image 2023 07 15 at 3.48.25 pm (1)
आज यमुना के सीने पर कई रास्ते, पुल आदि का निर्माण कर दिया, पर यमुना की आवाज किसी ने नहीं सुनी। दिल्ली में आपको यमुना किनारे कई इसे ऊंचे-ऊंचे इमारत दिख जाएंगे, जो यमुना के मार्ग में है। सालों से सब ने सिर्फ यमुना के रास्ते में कटौती की है। 
1689416488 whatsapp image 2023 07 13 at 19.56.30 1 e1689269388646
नदी पर बड़े-बड़े बैराज का निर्माण हुआ, पर नदी शांत रही। आज देश में हर जगह दिल्ली की बाढ़ की खबरे छाई हुई। पर कभी नदी से किसी ने नहीं पूछा कि  उसकी क्या दिशा और दशा है। हमने भी कुछ तस्वीरों से समझाने की कोशिश की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।