शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को करें ये खास उपाय, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को करें ये खास उपाय, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

हिंदू मान्यता के अनुसार अगर व्यक्ति के किसी भी काम में रुकावट आती है तो उसे शनिदेव की

हिंदू मान्यता के अनुसार अगर व्यक्ति के किसी भी काम में रुकावट आती है तो उसे शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। कहा जाता है कि शनिदेव प्रसन्न होकर व्यक्ति के बिगड़े काम बना देते हैं। साथ ही हर काम में इंसान को सफलता हासिल होने लगती है। 
1587795976 shanidev
मनुष्य के कर्म और फल से शनिदेव सम्बन्ध रखते हैं। ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति का विवाह और संतान का सुख दोनों ही शनिदेव की कृपा के बिना नहीं होते हैं। शनिदेव को प्रसन्न कुछ खास उपायों से किया जा सकता है। 
शनिदेव की ऐसे करें पूजा 
1. शनिवार के दिन शनि की पूजा अर्चना से विशेष लाभ सूर्योदय के पहले या सूर्यास्त होने के बाद मिलता है। 
2. तिल के तेल का दीपक काले या नीले आसन पर बैठकर जलाना चाहिए।
1587796072 deepak
3. व्यक्ति अपना मुंह पश्चिम दिशा की ओर करके प्राणायाम करें।
4. शनिस्रोत का पाठ लगातार 7 बार सुबह और शाम को ऐसा 27 दिन तक करते रहें।
5. शनिदेव से अपनी समस्या के लिए प्रार्थना करें। 
ये सावधानियां बरतें शनि की पूजा के समय 
1. हमेशा सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। 
2. व्यक्ति को हमेशा साफ सुथरे कपड़े पहन कर और नहा कर शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। 
3. हमेशा सरसों के तेल या तिल के तेल का इस्तेमाल शनिदेव की पूजा में करना चाहिए। 
1587796156 peepal tree
4. व्यक्ति को शांत मन से हमेशा शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। 
5. काले या नीले रंग के आसन पर बैठकर शनिदेव की पूजा करें। 
6. पीपल के पेड़ के नीचे शनि की पूजा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।