गिनीज बुक में दुनिया के सबसे छोटे घोड़े को मिली जगह, एक गधे से भी कम इसकी लंबाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गिनीज बुक में दुनिया के सबसे छोटे घोड़े को मिली जगह, एक गधे से भी कम इसकी लंबाई

घोड़े की तेज रफ्तार से तो आप वाकिफ होंगे। घोड़े रेस कोर्स से लेकर सड़कों पर दौड़ते हुए

घोड़े की तेज रफ्तार से तो आप वाकिफ होंगे। घोड़े रेस कोर्स से लेकर सड़कों पर दौड़ते हुए नजर आते हैं। वहीं चार या पांच फीट घोड़ों की लंबाई होती है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी घोड़ा है जो अपनी छोटी हाइट के लिए फेमस है। 
1568199443 horse
यह घोड़ा पोलैंड का रहने वाला है और इसका नाम बॉम्बेल है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इस घोड़े का नाम है। इस घोड़े की लंबाई सिर्फ 56.7 सेंटीमीटर यानी की एक फीट 10 इंच की है। यह घोड़ा दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा है। 

इतना ही नहीं इस घोड़े की हाईट गधे की सामान्य हाईट से भी कम है। पोलैंड के कासकडा के फॉर्म हाउस में बॉम्बेल घोड़ा रहता है। इस फॉर्म हाउस में कई सारे बड़े घोड़े भी बॉम्बेल के साथ रहते हैं। 
1568199851 bombell horse
बॉम्बेल के मालिक पैट्रीक और केटरजाइना ने साल 2014 में पहली बार इसे देखा था। उस समय बॉम्बेल की उम्र महज दो महीने की ही थी। जब पैट्रीक और केटरजाइना ने इस घोड़े को देखा था तो उन्हें लगा था कि इस घोड़े को किसी तरह की परेशानी हो गई है। 
1568199711 shortest horse
लेकिन बाद में दोनों को यह पता चला कि बॉम्बेज की लंबोई रुक गई है वह बढ़ नहीं रही है। बॉम्बेल से पहले दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा थम्बेलिना था। इस घोड़े की मौत साल 2018 में हो गई। थम्बेलिना घोड़े की सिर्फ 44.5 सेंटीमीटर यानी एक फीट पांच इंच ही लंबाई थी। 
1568199745 smallest horse

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।