World’s Largest Television: ये है दुनिया का सबसे बड़ी टीवी, आपने देखा हैं अभी तक? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

World’s largest television: ये है दुनिया का सबसे बड़ी टीवी, आपने देखा हैं अभी तक?

हमारे घर में इस्तेमाल किए जाने वाले टेलीविजन से आज आकार में 2,852 इंच का बड़ा टेलीविजन है।

इस दुनिया में सब चीजों का एक आकार है और जब भी किसी चीज को मापा जाता है, तो उसके लम्बाई-चौड़ाई से उसके बड़े छोटे होने के अनुमान लगाया जाता है। जैसे इस दुनिया में सबसे लंबी नदी कौन सी है या दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है। ऐसे और भी चीज है, जिनके बारे में आप आसानी से नहीं जान पते होंगे। आज की खबर में हम दुनिया के सबसे बड़े टीवी के बारें में आपको बताने वाले है। आपने आजतक जितने भी टीवी देखें होंगे उन सभी से ये काफी बड़ा है। 
दुनिया का सबसे बड़ा टीवी 
दुनिया का सबसे बड़ा टेलीविजन सेट ‘बिग होज़’ नाम से अमेरिका के टेक्सास के पोर्ट वर्थ में टेक्सास मोटर स्पीडवे पर लगाया गया है। इस टीवी को काफी दूर से ही देखा जा सकता है और रात के समय इस टीवी से निकलने वाली रोशनी काफी दूर ताल लोगों को दिखाई देती है। इस टीवी की स्क्रीन 218 फीट चौड़ी और 94.6 फीट ऊंची है। 
1691749823 big hoss 060616 getty ftrjpg 1y26arde647te1n3eq05qqu2us
सात मंजिला घर से भी ऊंचा
इस टीवी को पैनासोनिक कंपनी ने बनाया है। आपको जानकर हैरानी होगी यह बोइंग 767 से भी बड़ा है। साथ ही ये सात मंजिला इमारत से भी काफी ऊंचा है। हमारे घर में इस्तेमाल किए जाने वाले टेलीविजन से आज आकार में 2,852 इंच का बड़ा टेलीविजन है। इसमें आप 20,633.64 वर्ग फीट एरिया में फिल्में देख सकते हैं। इसकी एचडी एलईडी लाइटें 281 ट्रिलियन रंगों के साथ 4.8 मिलियन पिक्सल उत्सर्जित करती हैं।
और भी बड़ी खासियत
इस टीवी की तो बहुत खासियत है जो इसे दुनिया की सबसे बड़ी टीवी बनती है। इस टीवी को 140 डिग्री झुकाव पर सेट किया गया है। इससे मोटर रेसिंग ट्रैक पर जुटी भीड़ इसका आनंद ले सकेगी। इसके पोल 120 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली हवाओं का सामना कर सकते हैं।
स्क्रीन पर फुटबॉल और कुछ भी चीजे आदि गिरने पर भी स्क्रीन को नुकसान नहीं होगा।  इसे चलाने के लिए पांच लोगों की जरूरत होती है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा टीवी है। यह आज तक का सबसे बाद टीवी होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने पास रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।