भारत के इस शहर में बनी है दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी मू्र्ति, कला का अद्भुत नमूना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत के इस शहर में बनी है दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी मू्र्ति, कला का अद्भुत नमूना

दुनिया में आपको कई सारी अद्भुत चीजें देखने को मिल जाएंगी। इन अद्भुत चीजों को कई लोगों को

दुनिया में आपको कई सारी अद्भुत चीजें देखने को मिल जाएंगी। इन अद्भुत चीजों को कई लोगों को देखने का शौक भी होता है। अगर आपको भी अद्भुत चीजें देखने का शौक है तो आज हम आपके लिए ऐसी ही एक अनोखी चीजें लेकर आएं हैं। 
1568638303 unique things in world
दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी की मूर्ति के बारे में हम आपको अवगत कराने आएं हैं। इस मूर्ति को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। चलिए बताते हैं कि दुनिया की बड़ी पक्षी की मूर्ति किस देश में है। 
1568638387 world biggest bird
केरल, जटायु अर्थ सेंटर

1568638470 jatayu
ओणम का त्योहार इन दिनों केरल में धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आप केरल जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो यहां पर इस अनोखी चीज को बिना देखे वापस ना आएं। केरल के कोल्लम जिले से 38 किमी की दूरी पर भारत के महान पक्षी जटायू की सबसे बड़ी स्मारक बनाया गया है। 
जटायू कौन थे
रामायण में जटायू पक्षी के बारे में बताया गया है। रामायण में बताया गया है कि सीता जी का अपहरण करके जब रावण उन्हें लंका ले जा रहे थे तभी सीता माता की पुकार रास्ते में पक्षी राज जटायू ने सुन ली थी और उन्हें बचाने की भी कोशिश की थी। लेकिन जटायू को रावण ने मार दिया था।
1568638494 jatayu 1
 यहां पर जो स्‍थानीय लोग रहते हैं उनका कहना है कि जब जटायू मरे थे तब उनका शरीर इसी जगह पर गिर गया था। जटायू की यह बड़ी मूर्ति यहां पर उनकी याद में बनाई गई है। 
1568638573 jatayu 2
इस मूर्ति को 15 हजार स्कावयर फिट में बनाया गया है। समुद्र से भी 350 मी इस मूर्ति की ऊंचाई है। जटायू की मूर्ति की लंबाई की बात करें तो 200 फिट है और इसकी चौड़ाई 70 फिट। पक्षीराज जटायू की मूर्ति एक पहाड़ पर बनाई गई है और केरल फिल्‍मों के निर्माता राजीब अंचल ने इसे बनाने का विचार किया था। 
1568638599 jatayu 3
बता दें कि पक्षीराज जटायू की मूर्ति पहाड़ के ऊपर है तो वहीं इसके नीचे एक म्यूजियम बनाया हुआ है। इस म्यूजियम में जटायू के जीवन की कई कहानियों के बारे में बताया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।