World Record: Indian कलाकार ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा लकड़ी का चम्मच, खुले आखों से देखना मुश्किल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

World Record: Indian कलाकार ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा लकड़ी का चम्मच, खुले आखों से देखना मुश्किल

आपको जान कर हैरानी होगी कि इस छोटे से बर्तन का आकर मात्र 0.06 इंच है। इस मुकाम

इस दुनिया में सबसे अलग काम करने वालों के लिए एक खास प्रकार का रिकॉर्ड बुक बना हुआ है। इस सूची में नाम शामिल करवाने के लिए लोग काफी मेहनत करते है। अपने आर्ट और हुनर को एक चम्मच का आकर देने वाले बिहार के बेटे ने कुछ ऐसा कर दिखया जो अपने आप में सबसे अलग है। बिहार के कलाकार ने दुनिया के सबसे छोटे लकड़ी के चम्मच को बना कर अपना नाम विश्व रिकॉर्ड में शामिल करवाया है। ये चम्मच इतना छोटा है कि आप अपनी खुली आखों से इसे देख भी नही सकते है। 
1692272662 worlds smallest wooden spoon
दुनिया का सबसे छोटा चम्मच
आपको जान कर हैरानी होगी कि इस छोटे से बर्तन का आकर मात्र 0.06 इंच है। इस मुकाम को हासिल करने वाले भारत के बिहार के 25 साल के कलाकार शशिकांत प्रजापति ने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दुनिया में सबसे छोटा लकड़ी का चम्मच बनाने वाले शशिकांत प्रजापति का कहना है कि ये बहुत छोटा चम्मच है। 
पिछला रिकॉर्ड तोड़ा 
विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाले इस रिकॉर्ड से पहले साल 2022 मे एक भारतीय कलाकार नवरतन प्रजापति मूर्तिकर द्वारा बनाए गए 2 मिमी (0.07 इंच) के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। आपको बता दे कि शशिकांत ने जो चम्मच बनाया है, वो केवल 1.6 मिमी (0.06 इंच) का ही है। 

इस बारे में बात करते हुए  प्रजापति ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स  को बताया, “लकड़ी से चम्मच बनाना काफी आसान है, लेकिन दुनिया का सबसे छोटा लकड़ी का चम्मच बनाना काफी कठिन काम है।” “अभ्यास के दौरान मैं कई बार असफल हुआ। ऐसा भी हुआ कि मैंने किसी कलाकृति का 99% तक काम पूरा कर लिया और फिर वह टूट गई, इसलिए मुझे बिल्कुल नए सिरे से शुरुआत करनी पड़ी,”।
इससे भी पहले तोड़ चुके है रिकॉर्ड
शशिकांत ने पेंसिल लेड से सबसे अधिक चेन लिंक बनाने के लिए 2020 में अपना पहला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स खिताब हासिल किया था। उन्होंने इस रिकॉर्ड को दो बार तोड़ा – पहले 2020 में कुल 126 लिंक के साथ, फिर 2021 में 236 के साथ। हालांकि, भारत के कवियारासन सेल्वम ने इस साल की शुरुआत में 617 लीड लिंक बनाकर इस उपलब्धि को पीछे छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।