अक्सर ऐसा कहा जाता है कि आपके शरीर का कोई भी अंग यूं ही नहीं है। क्योंकि बॉडी में हर एक अंग का अपना कुछ न कुछ महत्व जरूर होता है। वहीं दुनिया में कई सारे ऐसे लोग जो कि किसी भी इंसान के शरीर को देखकर उसकी हरकतों के बारें में बता सकता है क्योंकि हमारे शरीर के बहुत सारे हिस्से हमारी कहानी को खुद से ही बयां कर देते हैं। इन्हीं में से एक होतें हैं हमारे दांत। तो आइए आपको बताते हैं दांतों से जुड़े कुछ राज के बारे में।
1.दांतों का किटकिटाना
यदि कोई महिला रात को नींद में सोते समय अपने दांतों को किटकिटाए तो उसे अशुभ माना जाता है। ऐसी महिलाओं को हमेशा पेट के रोग की परेशानी बनी रहती है।
2.दांतों में से दुर्गन्ध आना
जिन महिलाओं के दांतों में से दुर्गन्ध आती है वो काफी ज्यादा आलसी प्रकृति की होती हैं। इसके साथ ही ऐसी महिलाएं दूसरों में कमी निकालने में माहिर होती हैं।
3.चमचमाते हुए दांत
यदि किसी महिला के दांत मोती की तरह चमकते हुए दिखाई देते हैं तो वह काफी ज्यादा खूबसूरत,सुशील और शिक्षा में ज्यादा रुचि रखने वाली होती है।
4.आगे के दो दांतों का बड़ा होना
जिस महिला के आगे के दो दांत बड़े होते हैं। ऐसी महिलाएं चालाक,तेज तर्रार,गुस्सैल और थोड़ी झगडालू साथ ही अपने पति पर हुकूम जमाने वाली होती हैं।
5.दांतों का छोटा होना
जिन महिलाओं के दांत काफी छोटे होते हैं वो बहुत खूबसूरत,बुद्घिमान और हंसमुख स्वभाव की होती हैं।
6.दांतों का पीला होना
जिस महिला के दांत पीले रहते हैं। ऐसी महिलाओं को बच्चा होने की कम सम्भावना होती है। लेकिन ऐसी महिलाएं संबंधों के मामलें में काफी मिलनसार होती हैं।
7.दांतों में गेप होना
जिन महिलाओं के दांत दूर-दूर होते हैं ऐसी महिलाओं की शादी उच्च कुल में होती है।