महिलाओं के पर्स में सेफ्टी के लिहाज से होनी चाहिए ये जरूर चीजें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महिलाओं के पर्स में सेफ्टी के लिहाज से होनी चाहिए ये जरूर चीजें

महिलाएं अब सिर्फ घर नहीं संभालती बल्कि वह वर्कफ्रंट की वजह से बहुत ट्रैवल करती हैं साथ ही

महिलाएं अब सिर्फ घर नहीं संभालती बल्कि वह वर्कफ्रंट की वजह से बहुत ट्रैवल करती हैं साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। महिलाओं के काम की वजह से उनकी सुरक्षा की बात भी हमेशा से सामने आती रही है। आज हम महिलाओं के ऐस टूल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो उनकी सुरक्षा में एक अहम भूमिका निभा सकते हैं। ये चीजें महिलाओं के पर्स में जरूर होनी चाहिए। 
1560680638 396965 women 7f62c

1. पेपर स्प्रे

अगर पेपर स्प्रे को किसी की आंखों में डाला जाए तो उस इंसान को थोड़ी देर तक कुछ दिखाई नहीं देगा। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेपर की क्वालिटी होती है और आंखों में जाने के बाद जलन पैदा कर देता है। जब आंखों में पेपर स्प्रे जाता है तो आंखें बहुत मुश्किल से खुलती  हैं। महिलाओं को अगर कोई छेड़ रहा होता है तो पेपर स्प्रे सुरक्षा के लिए बहुत अच्छा है। 

2. स्टन गन

स्टन गन एक तरह की इलेक्ट्रिक गन है। इस गन के बटन या फिर ट्रिगर को प्रेस करने से तो तार निकलती हैं तो सामने खड़े शख्स को जाकर लगती हैं। बता दें कि इन दोनों तारों में हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिसिटी होती है और हमलावर इसके झटके से नीचे की तरफ गिर जाएगा और उसे अपने आपको संभालने के लिए कुछ समय लग जाएगा। 

3. पेपर जेल

1560680864 photo
पेपर जेल बिल्कुल पेपर स्प्रे की तरह होता है और उसी की तरह काम भी करता है। पेपर जेल को अगर थोड़ी दूर से डाला जाए तो वह बहुत अच्छे से असर करता है। 

4. छोटा चाकू

1560681018 07a0111 45
आजकल वर्किंग महिलाओं को अपने पर्स में एक छोटा चाकू रखना चाहिए। अगर आपको लग रहा होगा कि मैट्रो में इसे ले जाना की इजाजत नहीं है तो हम बात दें कि अब महिलाओं को पर्स में छोटा चाकू रखने की इजाजत मिल गई है। 

5. पर्सनल अलार्म

1560681060 pa mdm color
पर्सनल अलार्म बहुत ही छोटा होता है और इसे आप अपनी जेब में रख सकते हैं। जब यह अलार्म बजता है तो इसमें से बहुत तीखी और ऊंची आवाज निकलती है। साथ ही इसमें से लाइट भी फ्लैश की तरह निकलती है। अगर आप किसी तरह की मुसीबत में होते हैं तो आप दूसरे शख्स का ध्यान हाटने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

6. सेफ्टी रॉड

1560681131 women safety 653 010617045929
सेफ्टी रॉड लोहे या स्टील का होता है और यह आसानी से छोटा भी हो जाता है। यह रॉड देखने में बहुत पतली लगती है लेकिन यह बहुत मजबूत होती है। इसे आप अपने डिफेंस के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

7. फ्लैश लाइट

1560681163
जिस रास्ते से आप जा रहे हैं वहां पर अंधेरा है या फिर लाइट कम है तो फ्लैश लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे होगा कि आसपास के लोगों को आपकी मौजूदगी के बारे में पता होगा और कोई आपका पीछा भी कर रहा होगा तो वह अंधेरे का फायदा नहीं उठा पाएगा। ऐसे में आप आसानी से लोगों से मदद मांग लेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।