Seat के खातिर महिलाएं बनी Super Man, चलती Train पर ऐसा लगया छलांग, जिसे देख यूजर बोले 'भाग मिल्खा भाग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Seat के खातिर महिलाएं बनी Super man, चलती Train पर ऐसा लगया छलांग, जिसे देख यूजर बोले ‘भाग मिल्खा भाग

मुंबई के लोकल ट्रेन के बारे में हर किसी को पता है कि वहां लोग आने जाने के लिए ट्रेन का सहारा लेते हैं और इस कारण ट्रेन में भीड़ इतनी ज्यादा होती है कि लोग लटक कर यात्रा करते हैं। ऐसे में एक वीडियो भी इन दिनों काफी शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो मुंबई लोकर ट्रेन का बताया जा रहा है। जिसमें सीट के लिए महिलाएं चलती मुंबई लोकल ट्रेन के पीछे जानलेवा रेस लगाती नजर आ रही हैं, जिसको देखकर लोग हैरान हैं।

hj

इस चौंका देने वाले वीडियो में कुछ महिलाएं सीट पाने के लिए चलती ट्रेन में ऐसे भाग रही है मानो कोई जंग हो। बावजूद इसके की जरा सी गलती किसी के लिए भी मुसीबत बन सकती है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, धक्का-मुक्की करती कुछ महिलाएं ट्रेन में चढ़ते ही गिर जाती हैं। इस बीच महिलाओं की भीड़ ऐसे आती है जैसे उनके टांगों में पहिए लगे हों। वाकई में ये वीडियो शोक कर देना वाला है।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे देख लोग एक दम हैरान हो गए हैं। इस वीडियो को 16 सितंबर के दिन शेयर किया गया था। तभी से इस वीडियो ने तहलका मचा दिया है। अब तक इस वीडियो को 9 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 13 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को लाइक कर चुके हैं, वहीं दुसरी तरफ बॉक्स भी कमैंट से भरा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।