महिला ने शादी की अंगूठी सपने में निगली, सुबह उंगली देखकर हुई हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महिला ने शादी की अंगूठी सपने में निगली, सुबह उंगली देखकर हुई हैरान

कभी आपने बुरा सपना देखते हुए कोई चीज निगली हुई है। अब आप सोच रहें होंगे कि हम

कभी आपने बुरा सपना देखते हुए कोई चीज निगली हुई है। अब आप सोच रहें होंगे कि हम आपसे कैसा सवाल कर रहे हैं। तो बता दें कि ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हो गया है। अमेरिका की रहने वाली एक महिला ने अपनी सगाई की अंगूठी बुरा सपना देखते हुए निगल ली। उस महिला को अपनी रिंग सर्जरी से बाहर निकलवानी पड़ी।
1568720139 girl eat ring in sapne 1
महिला ने सपना देखा था कि एक चलती ट्रेन में वह और उसका मंगेतर यात्रा कर रहे हैं और वहां कुछ गुंडे आते हैं और महिला की अंगूठी छिनने की कोशिश करते हैं जिसको बचाने के लिए महिला उस अंगूठी को खा जाती है। बता दें कि महिला ने अपनी सगाई की अंगूठी सपने के साथ-साथ असलियत में भी निगल ली। 
1568720165 woman swallows ring
इस महिला ने सपने में निगल ली अपनी सगाई की अंगूठी 
29 साल की जेना इवांस अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहती है। जेना जब सुबह सो कर उठीं तो उन्होंने देखा कि उनकी हीरे की अंगूठी हाथ में नहीं है। उसके बाद जेना ने अपने मंगेतर को उठाया और इस घटना के बारे में बताया। उसके बाद जेना और उसका मंगेतर अंगूठी के बारे में जानने के लिए अस्पताल गए। 

जेना के साथ यह हादसा पिछले हफ्ते हुआ। जेन जब अस्पताल पहुंची और उन्होंने अपने पेट का एक्स-रे करवाया तो उसमें पता चला कि सगाई की 2.4 कैरेट की हीरे की अंगूठी पेट में है। जेन इवांस ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि जब अस्पताल वालों ने उनकी सर्जरी की प्रक्रिया शुरु ‌की तो उसके लिए उन्होंने पहले मृत्यु से संबंधित रिलीज फॉर्म पर उनके पहले साइन लिए थे। 
1568720204 woman swallow ring
जेन इवांस ने कहा कि, इस समय मैं काफी रोई, क्योंकि अगर मैं मर गई तो बड़ी पागल कहलाऊंगी। मैंने इस शापित सगाई की अंगूठी के लिए लंबा इंतजार किया। जेन के पेट से हीरे की अंगूठी सफलतापूर्वक सर्जरी से निकाल ली गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।