महिला ने बिना पीछे देखें दोनों हाथों से बना दिया भगवान हनुमान का चित्र, वीडियो देख आप भी दे बैठेंगे दिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महिला ने बिना पीछे देखें दोनों हाथों से बना दिया भगवान हनुमान का चित्र, वीडियो देख आप भी दे बैठेंगे दिल

वायरल हो रहे वीडियो में एक देसी महिला को ब्लैकबोर्ड पर चॉक से भगवान हनुमान का चित्र बनाते

आज सोशल मीडिया एक ऐसा जगह बन गया है, जो लोगों को से लेकर जानकारी आदि सभी चीजे देता है। इसी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिलते है, जो सभी को हैरान कर देते है। आज की खबर में हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने वाले है, जो आपको हैरानी में डाल सकता है, लेकिन इस वीडियो के बाद हम ये बात तो बड़ी आसानी से बोल सकते है कि आपका भी मन राम के नाम के झूमने वाला है। इस वीडियो को देखने के बाद जय श्री राम बोले बिना कोई नहीं रह रहा है। 
1688292542 hanuman mantras meaning and benefits
सामने आए वीडियो में एक महिला ने अपनी कलाकृति से सबका ध्यान खींचा। इस वीडियो को सभी सोशल मीडिया यूजर से खूब प्यार मिला हैं। वायरल हो रहे वीडियो में एक देसी महिला को ब्लैकबोर्ड पर चॉक से भगवान हनुमान का चित्र बनाते देखा जा सकता है। और इस वीडियो में जो सभी को सोचने पर मजबूर कर रही हैं, वो है कि महिला अपने दोनों हाथों से चित्र बना रही है और ब्लैकबोर्ड की ओर देखे बिना ही पीछे मुड़ गई है। वीडियो को उनके अपने इंस्टाग्राम द्वारा शेयर किया गया था। 

शेयर करने वाले अकाउंट का नाम पुनम आर्ट अकादमी है। उनकी इंस्टा प्रोफ़ाइल के अनुसार उनके 2 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और उनके यूट्यूब चैनल पर 300 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स भी है। महिला ने अपने बायो में लिखा है, “मेरे जीवन में कला, YouTube 300K+ परिवार।” खबर लिखे जानें तक इस वीडियो को एक लाख से अधिक बार देखा गया है। इसके बाद से ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल पर जादू चलाने के बाद इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में ‘जय श्री राम’ नारे की बाढ़ आ चुकी है। 
कुछ कमेंट्स यहाँ देखें:
1688292396 0=o [ijol mn1688292403 =o pi[jobkl mn1688292412 =][pjoklbjmn b
एक यूजर लिखता है “आप की कलाकारी को सलाम है आंटी।” एक और यूजर ने लिखा “इंस्टा पर मुजरा करने वालो को सपोर्ट करने से अच्छा इनके जैसा को सपोर्ट करना चाहिए।” एक अन्य यूजर ने लिखा “आप तो एक दम ही क्या हाय बोलू, बहुत ही सूंदर ज़बरदस्त।” एक अन्य यूजर लिखती है “आप के कला करी  को सलाम माँ जी”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।