अक्सर आपने सुना होगा कि बॉस अपने कर्मचारियों से खुश होकर उन्हें बोनस जरूर देता है लेकिन कभी आपने ऐसा भी कोई बॉस देखा है जो अपने कर्मचारियों के काम से खुश होकर उनके पैर धो रहा है। अब आप कहेंगे ऐसा थोड़ी हो सकता है। लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा हुआ है।
चीन की एक कॉस्मेटिक कंपनी में ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। वहां के कर्मचारियों के बेहतरीन का काम से दो महिला बॉस इतनी खुश हो गईं कि उन्होंने पैर धोकर उन्हें सम्मान दिया।
2 नवंबर की यह घटना बताई जा रही है। खबरों की मानें तो कंपनी के आठों कर्मचारियों के लिए कार्यक्रम रखा गया और उसमें उन्हें सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में कंपनी की प्रेसिडेंट और एक दूसरी महिला अधिकारी ने कर्मचारियों के पैर धोए और उनका अभिवादन हाथ जोड़कर किया।
बता दें कि कंपनी की तरफ से जो टारगेट कर्मचारियों को मिला था उन्होंने सेल उससे बहुत ज्यादा की। कर्मचारियों की इस सेल से कंपनी को बहुत ही फायदा पहुंचा।
कंपनी ने अपने कर्मचारियों का इस खास वजह से एक अलग तरीके से सम्मान दिया। कंपनी ने इस पर बयान दिया कि अवॉर्ड ऑफ द ईयर कर्मचारियों को हर कंपनी देती है लेकिन कर्मचारियों का हौसला और भी हमारा यह अनोखा तरीका सम्मान देने का बढ़ाएगा।
खबरों के अनुसार, कंपनी के इस तरह से कर्मचारियों को सम्मान देने पर कई लोगों ने तारीफ की तो वहीं कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने आलोचना भी की। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए कहा, यह एक उपलब्धि है, जिसे कर्मचारी अपने रिज्यूमे में रख सकते हैं। जबकि दूसरे यूजर ने कहा, कर्मचारियों के पैर धोने से बेहतर होता कि बोनस दे देते।