शादी के मंडप में बीवी ने चप्पल से की दूल्हे की धुनाई, बाराती भी चुपचाप भाग निकले - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शादी के मंडप में बीवी ने चप्पल से की दूल्हे की धुनाई, बाराती भी चुपचाप भाग निकले

हाल ही में बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बेहद अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां पर जब दूल्हा

हाल ही में बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बेहद अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां पर जब दूल्हा शादी करने के लिए पहुंचा तब दूल्हे की शादी के मंडप में ही जमकर धुनाई हो गई। पीटने वाला कोई और नहीं बल्कि इसी आदमी की पहली पत्नी ने जमकर पीटा। इससे पहले की शादी में आए बाराती कुछ समझ पाते कि वह पहले ही चुपचाप वहां से भाग गए। लेकिन वहां के लोगों नें दूल्हे को नहीं छोड़ा।

1558556440 vaishali 1558088351

क्या है पूरी घटना

सूत्रों के मुताबिक ये मामला मुजफ्फरनगर के मिठनपुरा के मलीघाट का है। हुआ कुछ यूं कि यहां पर दूल्हा अपनी पहली पत्नी के होते हुए भी बारात लेकर दूसरी शादी करने के लिए जब बारात लेकर पहुंचा तब उसका सारा सच सामने आ गया और आखिर में दूल्हे की पहली पत्नी ने यहां पर ऐन मौक पर पहुंच कर शादी रूकवा दी और फिर मंडप में ही उसकी जमकर धुनाई भी की।

1558556440 dusri shadi arti 0

अपने परिवार वालों के साथ विवाह स्थल पर पहुंची रिंकी कुमारी ने बताया कि दुल्हा अशोक कुमार पासवान के साथ उसकी शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। इन दोनों की शादी आरडीएस कॉलेज के पास में स्थित मुक्तिनाथ मंदिर में विवाह संपन्न हुआ था। वहीं रिंकी ने खुद को तीन महीने की गर्भवती भी बताया है।

1558556440 breaking news 1 3 1

शादी करने की मिली थी जानकारी

रिंकी ने बताया है कि अशोक उन्हें उसके मायके में छोड़कर नौकरी करने का चकमा देकर बाहर चला गया था। दोनों पति-पत्नी सिर्फ फोन पर ही बात किया करते थे। दो दिन से अशोक ने रिंकी को फोन नहीं किया तो उसे चिंता हुई तो रिंकी ने अपने मामा को अशोक के बारे में बताया। तब रिंकी के मामा को जानकारी मिली की अशोक की शादी होने वाली है। ये बात सुनने के बाद रिंकी काफी ज्यादा हैरान रह गई। तब वह पूछताछ करने के बाद मुजफ्फरपुर पहुंच गई। वहां पहुंच कर उसे मालूम हुआ कि अशोक की मुशहरी नाम की एक लड़की से शादी होने जा रही है।

1558556440 muzaffarpur01 1558088705

मंडप में करी पिटाई

जब रिंकी मालीघाट में स्थित उसी जगह जहां शादी हो रही तब पहुंची तो पंडाल में पहुंच कर रिंकी ने खूब हंगामा करना शुरू कर दिया। रिंकी ने सरेआम दूल्हा बने अशोक की पिटाई करनी शुरू कर दी। जब लड़की वालों को पूरी बात पता चली तब उन्होंने दूल्हे को बंधक बना लिया और हालात बिगड़ते देख कर वहां से सभी बाराती गायब हो गए। वहीं लड़की पक्ष ने यह दूल्हे को भगाने नहीं दिया कि शादी के नाम पर जो भी दहेज लिया है। वह सारा वापस करो। लगभग पूरी रात विवाह भवन में ये ड्रामा चलता रहा।

1558556440 marrige2

दलितों को गाली देती युवती का वीडियो वायरल,कहा-च*** हमारे सिर पर बैठे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।