क्या आपको भी आम दिनों के बदले पीरियडस के वक्त गैस की परेशानी का सामना ज्यादा करना पड़ता है। वैसे इसी वजह से आपको काफी सारी परेशानियां भी होती हैं। तो आप घबराइए नहीं क्योंकि आप अकेली नहीं है जिसे इस परेशानी से जूझना पड़ता है। यह तो एक आम समस्या है जो पीरियड्स के वक्त लगभग सभी महिलाओं को महसूस होती हैं। अगर आप भी यही सोच रही हैं कि आपको पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द ज्यादा क्यों होता है तो आइए जानते हैं इसके कुछ मुख्य करण…
होता हे हार्मोनल में बदलाव
एस्ट्रोजन हार्मोनल साइकल के शुरूआत से ओव्यूलेशन तक अहम भूमिका होती है। जबकि प्रोजेस्टेरोन हार्मोन ओव्यूलेशन के बाद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पीरियड्स के समय एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन के बीच हार्मोनल का बदलना न सिर्फ आपके मूड पर असर डालता है बल्कि इसका आपके गैस्ट्रोइन्टेस्टनल सिस्टम पर भी बहुत असर पड़ता है।
महिलाओं की बॉडी में प्रोजेस्टेरोन के स्तर में होने वाले बदलावों की वजह से बहुत बार महिलाओं को अक्सर बोवेल से जुड़ी गड़बडियां या डायरिया जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं दूसरी ओर जब प्रोजेस्टेरोन आंत की चिकनी मांसपेशियों को आराम देता है। तो इसका परिणाम कब्ज हो सकता है। इन सारी चीजों की वजह से पेट में गैस बनती है।
इस एसिड की वजह से भी हो सकता है दर्द
पीरियड्स शुरू होने से थोड़ा पहले आपके गर्भाशय की अंदरूनी परत एक तरीके का एसिड भी रिलीज करती है। ये एसिड उस वकत हॉर्मोन जैसे ही काम करता है। इस एसिड का नाम है प्रोस्टाग्लैंडिन। यही आपके गर्भाश्य की अंदरूनी परत को सिकुड देता है। ताकि खून बाहर निकल पाए।
यदि प्रोस्टाग्लैंडिन की मात्रा ज्यादा बढ़ जाती है तो ऐसे में ये आपकी नसों तक पहुंच जाता है जिस वजह से मांसपेशियां सिकुड जाती है। इतना ही नहीं इसका असर आपके खाना पचाने की क्रिया पर भी होता है।
क्या करें…
पानी का सेवन ज्यादा करें।
कब्ज से बचाव करने के लिए एक्सरसाइज करें।
थोड़ा-थोड़ा सा ही खाएं ताकि वह अच्छे से पच जाए।
कैफीन और कोल्डड्रिंक से परहेज करें।
अगर गैस की दवाई लें तो पहले डॉक्टर से सलाह लें।
वैसे तो पीरियड्स के वक्त गैस बनना आम बात है,मगर कई बार इसके पीछे कुछ और वजह भी हो सकती है। जैसे एन्डोमीट्रीओसिस इसमें गर्भाशय के अंदर रहने वाली एंडोमेट्रियल सेल्स उसके बाहर पनपने लगते हैं। इसलिए ध्यान रखें अगर आपको गैस किसी और वजह से बन रही है तो आप फौरान डॉक्टर को दिखाएं।