शिक्षा सिर्फ लड़कों के लिए लड़कियों के लिए क्यों नहीं? छोटी अफगानी बच्ची का आवाज उठाते हुए वीडियो Viral - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शिक्षा सिर्फ लड़कों के लिए लड़कियों के लिए क्यों नहीं? छोटी अफगानी बच्ची का आवाज उठाते हुए वीडियो Viral

वीडियो में लड़की अपने पिता से पूछती है कि आप मुझे स्कूल न भेजने के लिए क्यों कह

सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो सामने आ जाते है जो सभी का दिन बना देते है। आज भी एक ऐसा ही वीडियो हमारे पास है, लेकिन प्यारे से वीडियो में एक बड़ा मेसेज छुपा हुआ है। हां इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई इस छोटी बच्ची की तारीफ कर रहा है। हो सकता है कि आप भी इस वीडियो को देखे, तो आपको भी प्यार हो जाएं पर वीडियो को सच्चाई कुछ और है। क्या शिक्षा लड़कियों के लिए है अफगानिस्तान की लड़कियों के अधिकार की आवाज इस वीडियो में दिखाया गया है। 
अफगानिस्तान में स्त्री शिक्षा पर प्रतिबंध
आपको बता दे साल 2021 में अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान ने सत्ता पर कब्जा कर लिया था, जिसके बाद से वहां सभी पर काफी जुर्म किए गए, लेकिन सबसे ज्यादा वहां के महिलाओँ और लड़कियों को परेशान किया गया। अब हाल ही में तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर अपलोड हुए वीडियो ने सभी के आँख खोले है। अब अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा के लिए बोलने वाली एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
1689593105 scijqq5e62j2asckopcgfv34vy
तालिबान सरकार में आते है उन्होंने सबसे पहले महिलाओं के लिए कई सामान्य प्रतिबंध और काम से इनकार कर दिया।  तालिबान के सत्ता में आने के बाद महिलाओं को उच्च शिक्षा से प्रतिबंधित कर दिया गया था। इस मामले में, एक अफगानी लड़की का अपने पिता से यह पूछने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है कि वह मुझे स्कूल क्यों नहीं जाने देंगे।
स्कूल न भेजने के लिए क्यों कह रहे
वीडियो में लड़की अपने पिता से पूछती है कि आप मुझे स्कूल न भेजने के लिए क्यों कह रहे हैं, जिस पर लड़की के पिता जवाब देते हैं कि मैं सिर्फ तुम्हारे भाई को ही स्कूल भेज सकता हूं क्योंकि यहां शिक्षा केवल लड़कों के लिए है। लड़की तुरंत कहती है कि शिक्षा। केवल महिलाओं के लिए है, पुरुष संघर्ष के माध्यम से विनाश का कारण बनते हैं, इसलिए संघर्ष और विनाश दोनों पुरुषों के लिए हैं।

साथ ही लड़की वीडियो में बेबाकी से बोलती है कि मुझे अच्छे से पढ़ाई करनी है और डॉक्टर, टीचर बनना है। उसके पिता ने भी लड़की को आश्वासन दिया कि वह उसे जल्द ही स्कूल भेजेंगे। महिला शिक्षा के लिए आवाज उठाने वाली लड़की की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। पर अफगानी महिलाओं ने इसका विरोध किया है और इसका विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।