Asian Games 2023 के लोगो में क्यों छपा है 2022, गोल की जगह चौकोर मेडल क्यों? जानें पूरी वजह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Asian Games 2023 के लोगो में क्यों छपा है 2022, गोल की जगह चौकोर मेडल क्यों? जानें पूरी वजह

एशियन गेम्स महिला किक्रेट में बीते दिन भारत ने श्री लकां की खिलाड़ियों को मात देकर गोल्ड मेडल जीत लिया। पर इस बार का एशियन गेम्स काफी विवादो से भरा हुआ है। पर एशियन गेम्स के लोगो को आप सही से देखे तो आपको उसमें 2023 की जगह 2022 लिखा हुआ नजर आएगा लेकिन ऐसा क्यों? हो सकता है आपके दिमाग में ये सवाल कई बार आया होगा। आज की खबर में हम आपको इसके पिछे की वजह के बारें में बतानें वालें है।

nationalherald 2F2023 09 2F0d85ff34 4587 4a1b b3f7 7418adcb25be 2FGettyImages 1675009972

23 सितंबर 2023 को शुरू हुए एशियाई खेल का आयोजन इस साल चीन के हांगझू में हो रहा है। इस साल के एशियाई खेलों में अन्य महत्वपूर्ण बदलावों के साथ क्रिकेट और ई-स्पोर्ट्स भी शामिल हैं। जो इस साल सभी के लिए एक अलग ही रोमांच होगा। पर आप इस साल के लोगो को देखेगे तो आपको साल 2023 की जगह 2022 लिखी हुई है। जिसका मतलब यह है कि टूर्नामेंट मूल रूप से 2022 में आयोजित होने वाला था, लेकिन चीनी सरकार के प्रतिबंधों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब इसे धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है।

Asian Games 2023 Indian Women Cricket Team

साथ ही हांग्जो में हो रहे एशियाई खेल में एथलीटों को दिए जाने वाले पदक सामान्य गोलाकार पदकों की तुलना में थोड़े चौकोर आकार के लग रहा है। जो हर बार के तुलना में अगल है इन पदकों को शान सुई नाम दिया गया, जिसका चीनी भाषा में अर्थ “पहाड़ और तालाब” है। यह पदक हांग्जो की सामान्य विशेषताओं को दर्शाता है। स्क्रॉल मेडल के सामने, हांग्जो की छवि उभरी हुई रेखाओं के साथ रेखांकित है। पदक पर क्रमशः तीन तरफ और एक तरफ धुंध भरी पहाड़ियों के पीछे एक शहर, एक झील और एक पहाड़ उकेरा गया है।

मेडल में पूरी तरह से पर्यावरण-अनुकूल निर्माण तकनीकों का उपयोग एक और अनूठी विशेषता है। इस पर हाथ से बुना हुआ रिबन चीनी संस्कृति को प्रदर्शित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।