इतनी सूझ-बूझ के साथ नाम रखने के बावजूद भी क्यों माँ को बेटी के नाम से हुई नफरत? बोली- अब हो रहा पछतावा! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इतनी सूझ-बूझ के साथ नाम रखने के बावजूद भी क्यों माँ को बेटी के नाम से हुई नफरत? बोली- अब हो रहा पछतावा!

अपने बच्चे का नाम रखना हर माता-पिता का सपना होता हैं जिसके लिए पूरा परिवार भी उनको कई

अपने बच्चे के नाम को रखना उसके लिए नाम चुनना हर माता-पिता का सपना होता हैं। और ना सिर्फ माता-पिता बल्कि घर के अन्य मेंबर्स भी बच्चे का नाम सुझाने लगते हैं। और उसके नाम का मतलब भी उतना ही अच्छा निकले इसकी भी पूरी कोशिश करते हैं। ऐसे में नवजात का क्या नाम रखा जाए, इसे लेकर काफी उलझन होती है। 
1685871362 image
कई बार लोग अपनी जिंदगी में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों पर भी बच्चे का नामकरण कर देते हैं। ब्रिटेन की एक महिला ने भी कुछ ऐसा ही किया। लेकिन अब उसे भयानक पछतावा हो रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसी क्या बात हो गई, जो महिला अब पछता रही है। 
1685871385 baby names tease today 160217
महिला ने reddit पर बताया कि उसने बेटी का नामकरण अपनी बहन और दो चचेरी बहनों के नामों को जोड़कर किया है। दरअसल, महिला परिवार के उन सदस्यों का सम्मान करना चाहती थी जो उसकी जिंदगी में बहुत मायने रखते थे। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस बहन को उसने सम्मान दिया, वही उसे जिंदगीभर का गम दे जाएगी। 
1685871533 mother daughter reading together
असल में रेडिट पर एक पोस्ट शेयर किया गया था, जिसमें लोगों से पूछा गया- क्या उन्हें कभी बच्चे के नाम पर पछतावा है? इसी से महिला के जख्म हरे हो गए। फिर लोगों को जब उसने अपनी धोखेबाज बहन का किस्सा सुनाया, तो हर किसी यूजर ने कमेंट के जरिए अपनी-अपनी सहानुभूति भेजी।
1685871543 0 mother holding her newborn baby feeling sleepy
महिला ने बताया कि कुछ ही साल बाद उसके पति का चचेरी बहन से अफेयर हो गया। शुरुआत में तो दोनों चोरी-छिपे मिला करते थे. लेकिन एक दिन पति ने चचेरी बहन के साथ रहने के लिए अपनी शादी तोड़ दी। महिला को यकीन ही नहीं हो रहा था कि जिस बहन को उसने इतना सम्मान दिया, वही उसकी जिंदगी में जहर बोएगी।
1685871559 60403617 0 image a 7 1658162953682
पोस्ट में महिला ने बताया कि उसने बेटी का नाम लिंडा मार्गरेट ऐनी रखा है। रेडिट पोस्ट को देखकर उसे बेटी के नाम के रूप में बहन के विश्वासघात का वो दर्दनाक पल याद आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।