जानें, कैंडल लाइट डिनर का रोमांस से संबंध क्यों होता है? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जानें, कैंडल लाइट डिनर का रोमांस से संबंध क्यों होता है?

जब भी लोग रोमांटिक होते हैं तो वह कैंडिल लाइट डिनर पर अपने पार्टनर को लेकर जाते हैं।

जब भी लोग रोमांटिक होते हैं तो वह कैंडिल लाइट डिनर पर अपने पार्टनर को लेकर जाते हैं। एक-दूसरे को मोमबत्ती की रोशनी में देखते हुए खाने का मजा लेना बहुत बेहतरीन होता है। 
1575982212 candle light dinner
इसे आप रोमांटिक डेट के तौर पर भी बोल सकते हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि प्यार और रोमांस का प्रतीक कैंडिल लाइट डिनर को क्यों कहा जाता है। चलिए रोमांस से संबंध कैंडिल लाइट डिनर क्या है आपको बताते हैं।
सीधे इंसान की आंखों और दिमाग से कैंडिल लाइट का कनेक्‍शन होता है

1575982246 candle light dinner
इस बारे में जब डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने कई हैरान कर देने वाली बातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सीधे इंसान की आंखों और दिमाग से कैंडिल लाइट का कनेक्‍शन होता है। इंसान  के दिल में रोमांस का संचार चेहरे पर लाइट पड़ने से होता है। 
केंद्रित हो जाता हे दिमाग एक ही बिंदु पर

1575982276 candle light dinner
कैंडिल लाइट के दौरान इंसान के दिमाग को हार्मोन शांत कर देते हैं। जिससे उसका दिमाग एक ही जगह पर केंद्रित हो जाता है और जब आपका पार्टनर कैंडिल के सामने बैठा हो तो उसी के बारे में दिल और दिमाग सिर्फ सोचता है। 
तेजी से वर्क करते हैं इंसान के अंदर सेक्सुअल हार्मोन 
रोमांस का संचार इंसान के दिल में होता है साथ ही इंसान कुछ और लाइट की रोशनी में नहीं देख पाता है। यही वजह है कि ध्यान इंसान का कहीं पर भी भटकता नहीं है। अगर कैंडिल लाइट के दौरान आपके आस-पास संगीत मध्यम आवाज में बज रहा हो तो मजा ही बढ़ जाता है।
1575982380 candle light dinner 1
दरअसल इंसान के अंदर सेक्सुअल हार्मोन संगीत की वजह से तेजी से काम करते हैं। इसलिए कहा जाता है कि अपने पार्टनर के साथ कैंडिल लाइट डिनर पर ले जाना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।