Diwali के अवसर पर क्यों जलाए जाते है 13 दीये? क्या जानते है आप? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Diwali के अवसर पर क्यों जलाए जाते है 13 दीये? क्या जानते है आप?

दीपावाली खुशियों का त्योहार है। इसे रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है। यह त्योहर अंधेरे में प्रकाश की जीत का उल्लेख करता है। इस दिन भगवान राम वापस अयोध्या आए थे और इसी खुशी में पूरी अयोध्या को दीयों से रौशन किया गया था। इसलिए प्रत्येक भारतीय के लिए काफी खास है।

2018277 deepak 4

इस दिन घरों में माता लक्ष्म की पूजा होती है उनसे घर की सुख समृद्धि का आर्शीवाद मांगा जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी घर आती है तो घर के किसी भी कोने में अंधेरा नहीं होना चाहिए। इसलिए दीवाली के पर्व पर पूरे घर में दिये जलाये जाते हैं।ऐसा माना जाता है कि इस दिन घर के कोने में 13 दीयों को जलाना चाहिए। आइए जानते है कि 13 दीयों को जलाने के पीछे क्या कारण है।

josa6ub healthy

•मान्यता है, पहले दीये को जलाने से परिवार की अकाल मृत्यु से सुरक्षा होती है। धनतेरस वाले दिन कूड़ेदान के पास इन 13 पुराने दियों को दक्षिण दिशा की ओर जलाना चाहिए।

•मान्यता है, सौभाग्य की प्राप्ति के लिए दूसरा दीया दीवाली की रात को घर के मंदिर पर जलाया जाता है।

•तीसरा दीया माता लक्ष्मी के सामने रखा जाता है। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से माता लक्ष्मी से धन, समृद्धि और सफलता का आर्शीवाद मिलता हैं।

•मान्यता है कि तीसरे दीये को मां तुलसी के पास रखना चाहिए इससे घर में शांति बनी रहती है।

•मान्यताओं के अनुसार पांचवे दीये को घर के दरवाजे पर रखना चाहिए, ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर रहती है और खुशियां आती है।

•मान्यता है कि छठे दीये को पीपल के पेड़ के नीचे रखना चाहिए, ऐसा करने से धन संबंधी और स्वास्थय संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

•सातवां दिया किसी मंदिर में जलाकर रखा जाता है।

•मान्यता है कि आठवां दिया घर के कूड़ेदान के पास जलाना चाहिए, ऐसा करने से नकारात्मकता और बुरी आत्माओं से घर को बचाने में मदद मिलती है।

•नवां दीया घर के शौचालय के पास जलाया जाता है। यह घर नें सकारात्मकता लाने में मदद करता है।

•घर की नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करने के लिए दसंवा दीया घर की छत पर जलाया जाता है।

•ग्यारहवां दीया घर की खिड़की के पास जलाया जाता है। मान्यता है कि यह बुरी ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है।

•बारहवां दीया घर की सबसे ऊपरी मंजिल पर जलाया जाता है। मान्यता है, यह घर वालों के स्वास्थय के लिए लाभदायी होता है।

•घर में अच्छी ऊर्जा के संचार के लिए तेरहवां दीया घर के चौराहे पर रखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।