कौन हैं UPSC की टॉपर इशिता किशोर, इस मंत्र से मिली सिविल सेवा में सफलता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कौन हैं UPSC की टॉपर इशिता किशोर, इस मंत्र से मिली सिविल सेवा में सफलता

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में AIR-1 रहीं इशिता किशोर ने कैसे दो बार प्रीलिम्स में अटकने के

सिविल सर्विसेज की तैयारियां तो बहुत लोग करते हैं और हर साल ना जाने कितने छात्र इसका पेपर भी देते हैं लेकिन बहुत ही कम स्टूडेंट्स होते है जो इस परीक्षा का क्लियर कर पाते हैं। यूपीएससी का एग्जाम सबसे ज्यादा मुश्किल कहा जाता है और इसे क्लियर करना भी बहुत बड़ी बात होती है। हाल ही में यूपीएससी 2022 एग्जाम का रिजल्ट जारी हुआ है।
1684927638 qdw
UPSC की टॉपर इशिता किशोर 
1684928016 d
दिलचस्प बात ये है कि यूपीएससी एग्जाम 2022 के टॉप 10 में भी 6 लड़कियां हैं। टॉप 3 रैंक पर भी इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। यूपीएससी 2022 एग्जाम में ऑल इंडिया नंबर-1 रैंक हासिल करने वाली इशिता किशोर हैं। लाखों स्टूडेंट्स को पीछे छोड़कर इशिता ने यूपीएससी में पहली रैंक हासिल की है और अपनी अलग पहचान बनाई है।
कौन हैं इशिता किशोर?
1684927853 20230523236l (1)
इशिता किशोर ग्रेटर नोएडा की रहने वाली हैं। उनकी मां का नाम ज्योति किशोर है और उनके पापा विंग कमांडर थे जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। इशिता ने एयरफोर्स बाल भारती स्कूल से पूरी स्कूली शिक्षा हासिल की है और दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनमिक्स ग्रेजुएशन पूरी की है। इशिता ने सुब्रतो कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
सफलता पर क्या बोलीं इशिता
1684927880 20230523265l
इशिता किशोर ने अपने चयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैंने बहुत मेहनत की थी और जब इसका फल मिला बहुत खुशी भी हुई। मेहनत करते रहना चाहिए और खुद पर विश्वास रखना चाहिए। मुझे सफलता की पूरी उम्मीद थी, लेकिन मेरिट लिस्ट में पहले स्थान प्राप्त होना मेरे लिए सुखद आश्चर्य है। मैं भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होकर देश सेवा करना चाहती हूं।
लड़कियों ने लहराया परचम 
1684927895 20230523266l
बता दें कि यूपीएससी 2022 टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट में टॉप 4 लड़कियां हैं। इशिता किशोर के बाद लिस्ट में दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया, तीसरे स्थान पर उमा हरति एन और चौथे स्थान पर स्मृति मिश्रा हैं। लड़कियों ने एक बार फिर से यूपीएससी एग्जाम में अपना परचम लहराया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।