होटल के कमरों में इन 5 वजहों से बिछाई जाती है सफेद रंग की चादर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

होटल के कमरों में इन 5 वजहों से बिछाई जाती है सफेद रंग की चादर

छुट्टियों में अक्सर लोग अपनी फैमिली के साथ बाहर घूमने जरूर जाते हैं। इस दौरान आप सब ही

छुट्टियों में अक्सर लोग अपनी फैमिली के साथ बाहर घूमने जरूर जाते हैं। इस दौरान आप सब ही होटल में रुकते हैं। इस दौरान आप सबने होटल में एक चीज जरूर नोटिस की होगी। होटलों के कमरों में सफेद रंग की ही बेडशीट होती है। 
1570787515 white bedsheet in hotel
आप दुनिया के किसी भी होटल में चले जाएं सफेद रंग की चादर आपको कमरों में मिलेगी। कभी आपने सोचा है कि आखिर होटल में सफेद रंग की चादर क्यों बिछाते हैं। चलिए इसके पीछे की खास वजह के बारे में आज हम आपको बताते हैं। 
1. सुकून और आरामदायक 
1570787630 architecture home design floor plans
सफेद रंग की बेडशीट पर सोने से सुकून मिलता है। अगर आप किसी दूसरे रंग की चादर पर सोते हैं तो आपको कभी भी सुकून का एहसास नहीं होता है। यही वजह है कि होटल के कमरों में सफेद चादर बिछाई जाती है साथ ही इस पर सोने से आराम भी मिलता है। आंखों में सुकून भी सफेद रंग ही देता है बाकी रंग हमेशा आंखों में चुभते हैं। लोगों को सुकून और शांति मिले इसी वजह से होटल में सफेद रंग की बेडशीट बिछाई जाती है। 
2. आसानी से पता चलता है गंदा होने पर

1570787684 white bedsheet
दाग या गंदगी का तुरंत ही सफेद रंग पर पता चल जाता है। सफेद रंग पर दाग-धब्बे जल्दी दिखाई देता है और इन्हें देखकर ही होटल स्टाफ कमरों की बेडशीट को जल्दी ही बदल देते हैं। बाकी रंगों या प्रिटेंड बेडशीट पर कभी भी गंदगी और दाग का जल्दी नहीं पता चलता है जिसकी वजह से वह कई दिनों तक बिछी रहती है। साफ-सफाई के तौर पर भी सफेद रंग की बेडशीट होटल में इस्तेमाल की जाती है। 
3. आसान होता है साफ करना

1570787736 white bedsheet
सफेद कपड़ों को ब्लीच में धोने से सारे दाग-धब्बे आसानी से साफ हो जाते हैं। वहीं रंगीन कपड़े ब्लीच में नहीं धो सकते हैं क्योंकि ब्लीच रंग को हटा देता है। सफेद बेडशीट को होटल स्टाफ ब्लीच में ही साफ करते हैं ताकि सारे दाग-धब्बे आसानी से साफ हो जाएं। इसके साथ ही चादरों में कीटाणु को भी ब्लीच मार देता है। इस बड़ी वजह से भी सफेद चादर को होटल में यूज किया जाता है। 
4. तनाव दूर करता है सफेद रंग

1570787789 white bedsheet
मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, आंखों को सफेद रंग सुकून तो देता ही है साथ में तनाव को भी दूर करता है। जब लोग छुट्टियां बिताने बाहर जाते हैं तो होटल का स्टाफ इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि होटल कमरे में आप तानव से दूर अपनी छुट्टियों को एनॅजोय कर सकें। इसी वजह से होटल में सफेद चादर का इस्तेमाल किया जाता है। 
5. खास वजह

1570787845 white bedsheet
बता दें कि होटल में साल 1990 तक रंगीन चादर बिछाई जाती थी। ऐसा इसलिए होता था क्योंकि होटल के मालिकाें को लगता था कि रंगीन चादारों को आसानी से मेंटेन किया जा सकता है और मेहमानों को इसमें दाग जल्दी नहीं दिखाई देंग और वह कुछ शिकायत भी नहीं करेंगे। लेकिन 1980 में वेस्टीन होटल के डिजाइनरों ने एक रिचर्स की मेहमानों के स्वास्‍थ्य के लिहाज से सफेद चादर को इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद से हर होटल में सफेद चादर को यूज करना शुरु कर दिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − thirteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।