कौन सी हैं दुनिया की सबसे खतरनाक मछली, छूने से ही होती हैं मौत, 1 बूंद जहर और.... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कौन सी हैं दुनिया की सबसे खतरनाक मछली, छूने से ही होती हैं मौत, 1 बूंद जहर और….

हम उस मछली की आज बात कर रहे हैं जो दुनिया में सबसे ज्यादा जानलेवा और खतरनाक है।

ऐसे बहुत से लोग हैं जो समुद्री भोजन का आनंद लेते हैं। जिन्हें सी फ़ूड खाना बेहद ही ज्यादा पसंद होता हैं। इन लोगों के लिए समुद्री जीव को खाना एक बड़ा जुनून है। समुद्री भोजन में मछली, केकड़े, घोंघे और अन्य जीव शामिल हैं। मछलियाँ भी विविध प्रकार की होती हैं। व्यक्तिगत पसंद के आधार पर, हर कोई मछली खाना पसंद करता है। 
1693030385 untitled project 2023 08 26t114317.350
कुछ लोग रेहू पसंद करते हैं, जबकि अन्य कतला पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि समुद्री दुनिया में यह बेहद जहरीली मछली भी पाई जाती है? यह इतनी खतरनाक हैं कि इस मछली को छूने मात्र से इंसान की मौत तक हो सकती है।
आखिर कौन सी हैं ये मछली?
1693030314 untitled project 2023 08 26t114200.581
जी हां, हम उस मछली की आज बात कर रहे हैं जो दुनिया में सबसे ज्यादा जानलेवा और खतरनाक है। इसका नाम स्टोन फिश है। इसके दिखने के तरीके के कारण ही इस मछली का यह नाम रखा हुआ है। देखने में इसका आकार पत्थर जैसा प्रतीत होता है। यदि कोई व्यक्ति इसे छू ले तो उसकी मौत तक हो सकती है। अपनी इसी खासियत के कारण वह खुद को अपने दुश्मनों से बचाने में सफल होती है और अपनी रक्षा करती हैं। ऐसे में मछुआरों को यह सलाह और आदेश दिए जाते हैं कि जैसे ही वह इस मछली को देखे तुरंत वहां से भाग निकले।  
कहाँ हैं इस मछली का ठिकाना?
1693030528 untitled project 2023 08 26t114523.143
दुनिया की सबसे खतरनाक स्टोन फिश हर जगह नहीं पाई जाती। मकर रेखा के निकट, समुद्र वह स्थान है जहाँ यह सबसे अधिक देखने को मिलती है। इसे देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि दूर कोई पत्थर है। अपनी इसी खासियत की वजह से लोगों को इसे पहचानना मुश्किल हो जाता है और परिणामस्वरूप वे इसका शिकार हो जाते हैं। जो भी जीव इसके संपर्क में आता है, उसके शरीर से निकलने वाले जहर से वह तुरंत मर जाता है। जब कोई अन्य जानवर इस पर कदम रखता है तो स्टोन फिश का शरीर न्यूरोटॉक्सिन नाम का जहर छोड़ता है। जिसके कारण ही लोगों की और अन्य जीवों की मौतें होती हैं।
ये जहर हैं बहुत प्रभावशाली 
1693030670 untitled project 2023 08 26t114759.490
विशेषज्ञों के अनुसार, किसी व्यक्ति के शरीर का कोई भी हिस्सा जो इस मछली के जहर के संपर्क में आया है, उसे बचाने का सिर्फ और सिर्फ एक ही तरीका है। शरीर के उस हिस्से को काटना जरूरी है जहां जहर ने छुआ हो। इसका यहीं एकमात्र इलाज हैं। इसे एक अलग वजह से भी दुनिया की सबसे खतरनाक मछली कहा जाता है। इससे जहर जल्दी निकल जाता है। छूने के 0.05 सेकंड के भीतर यह जहर छोड़ना शुरू कर देती है। साथ ही, अगर इस मछली के जहर की एक बूंद भी किसी शहर के पीने के पानी में मिला दी जाए तो उस शहर की पूरी आबादी खत्म हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।