जहां मोर करे नृत्य,वहां कि मिट्टी लाकर शुक्रवार के दिन करें ये अचूक उपाय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जहां मोर करे नृत्य,वहां कि मिट्टी लाकर शुक्रवार के दिन करें ये अचूक उपाय

आज हम बताएंगे कुछ चमत्कारी उपाय जिन्हें शुक्रवार के दिन करने से बंद किस्मत के ताले भी खुल

शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों का दान जैसे कि चावल, दूध, दही, आटा और मिश्री दान में दे सकते हैं। इसके अलावा शुक्रवार के दिन चींटियों और गाय को आटा खिलाने शुक्र देव की कृपा होती है। आज हम बताएंगे कुछ चमत्कारी उपाय जिन्हें शुक्रवार के दिन करने से बंद किस्मत के ताले भी खुल जाएंगे।
हिंदू धर्म के अनुसार सप्ताह के प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा की जाती है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजा की जाती है। 
1670511514 mo44444
1. हर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योति प्रज्वलित करें। 11वें दिन माता के नाम पर 11 कन्याओ को भोजन कराना चाहिए। इससे धन की कमी नहीं होगी। 
2 . प्रत्येक शुक्रवार को मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूड़ियां अर्पित करने से धन संबंधित सभी परेशानियों से निजात मिलता है। 
3 . हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी मंदिर के मंदिर में लाल रंग के फूल अर्पित करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन लाभ होता है। 
4 . शुक्रवार को भेंट करें यह सामान- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए आप मां लक्ष्मी की पूजा करते समय उनके पास सुहाग का सामान रखें और फिर उस सामान को सुहागन महिलाओं को दे दें। मान्यता है कि ऐसा करने से सौभाग्य और आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
5.  घर में किसी भी समय लक्ष्मी जी  आ सकती है लेकिन शाम का समय ऐसा होता है, जिस समय लक्ष्मी जी का आना संभव होता है इसलिए शाम के समय सारे घर  की लाइट जला कर पूरे घर में रोशनी कर देना चाहिए।
1670511538 mmmmmmm
6 . शुक्रवार के दिन उस जगह जाए जहां मोर नृत्य करते है और उसके बाद वहां की मिट्टी लाकर एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पवित्र जगह में रख दें और उसकी रोज पूजा करें धनलाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।