Anand Mahindra Titanic Post : अगर Titanic आज डूबता तो क्या होता, आनंद महिंद्रा की पोस्ट के बारें में सोचने पर मजबूर हुए लोग
Girl in a jacket

अगर Titanic आज डूबता तो क्या होता, आनंद महिंद्रा की पोस्ट के बारें में सोचने पर मजबूर हुए लोग

Anand Mahindra Titanic Post

Anand Mahindra Titanic Post : 100 साल से भी पहले, Titanic नाम का एक बड़ा जहाज डूब गया था। लोग अभी भी इसके बारे में बात करते हैं और इसके बारे में फिल्म भी बहुत पहले ही बन चुकी है। इसके अलावा लोग अब इस घटना पर सोशल मीडिया (Anand Mahindra Titanic Post) पर बहुत सारे मीम्स भी बनाते हैं जो की लगातार बहुत वायरल भी हो जाते हैं। अब आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट से टाइटैनिक को लेकर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है।

पोस्ट को देख लोग हुए सोचने पर मजबूर

Courtsey : ये पोस्ट एक्स पर @anandmahindra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

इस तस्वीर में हम टाइटैनिक जहाज को डूबते हुए देख (Anand Mahindra Titanic Post) सकते हैं। लेकिन लोग एक-दूसरे की मदद करने के बजाय अपने फोन से तस्वीरें लेने में ज्यादा इंट्रेस्ट दिखा रहे हैं। तस्वीर हमें यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि आजकल लोग अपने फोन पर बहुत अधिक समय बिता रहे हैं और इस बात पर ध्यान नहीं दे रहे हैं कि उनके आसपास क्या हो रहा है। इस तस्वीर को आनंद महिंद्रा नाम के मशहूर बिजनेसमैन (Anand Mahindra Titanic Post) ने शेयर किया था और इसे एक आर्टिस्ट ने बनाया था। ये पोस्ट @anandmahindra नाम के अकाउंट से शेयर की गई है जिसके कैप्शन में लिखा है कि- अगर टाइटैनिक आज डूबता…।

लोगों ने मामले पर दिखाई गंभीरता

Anand Mahindra Titanic Post
Anand Mahindra Titanic Post

आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो और तस्वीरें शेयर करना पसंद करते हैं। कभी वह अपने एक्स अकाउंट पर फनी वीडियोज पोस्ट करते हैं तो कभी इमोशनल और इंस्पायरिंग स्टोरीज शेयर करते हैं। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की उसे लोग काफी गंभीरता से ले रहे हैं। वे कमेंट कर कह रहे हैं कि मोबाइल फोन बहुत सारी परेशानियां पैदा कर रहा है।

Titanic
Titanic

कुछ लोगों का मानना ​​है कि फोन लोगों को घर में लड़ाने और समाज में नफरत पैदा करने का कारण बन रहा है। उन्हें लगता है कि लोग अपने फोन के प्रति बहुत ज्यादा जुनूनी हो रहे हैं और चीजों को ठीक से सोच या समझ नहीं पा रहे हैं। आनंद महिंद्रा की पोस्ट को डेढ़ लाख लोगों ने देखा और हज़ारों लोगों ने इसको पसंद भी किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।