बीते महीने दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकते करते लोगों के वीडियो वायरल हुए है। लेकिन अब एक खबर सामने आ रही है, जिसको जानने के बाद कोई भी हैरान रह जायेगा। हवाईयन एयरलाइंस के मालिकाना हक़ वाले एक विमान ने संयुक्त राज्य अमेरिका के हवाई द्वीप से बोस्टन के लिए उड़ान भरी थी। उस फ्लाइट में भारतीय मूल के 33 साल के डॉक्टर सुदीप्त मोहिंदी भी सफर कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार उसके बगल में एक 14 साल की लड़की बैठी थी। लड़की के साथ उसके दादा और दादी भी उसी फ्लाइट में अलग सीट पर बैठे हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार जब फ्लाइट हवा में होता है तभी मोहिंदी की हरकतें बदलने लगती हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया कि वह कंबल लेता है और उसे अपनी गर्दन तक लपेट लेता है। कंबल से ढके डॉक्टर मोहिंदी की हरकतें अचानक बदलने लगती है।
साथ ही दावा किया गया कि लड़की ने उसके पैर ऊपर-नीचे होते देखे। एक जगह पर अचानक कम्बल नीचे गिर गया था। तभी डॉक्टर को पैंट खोलकर बैठा देख लड़की चौंक गई। लड़की तुरंत उठकर दूसरी खाली सीट पर बैठ गई। फ्लाइट से उतरने के बाद बच्ची ने अपने दादा-दादी को घटना के बारे में बताया।
#BREAKING: Today, #FBI Boston special agents arrested Dr. Sudipta Mohanty for allegedly committing lewd acts within the view of a 14-year-old female seated next to him onboard a flight from Honolulu to Boston in May 2022. https://t.co/Rl3dV7ORM2 pic.twitter.com/gLTOFhXR52
— FBI Boston (@FBIBoston) August 10, 2023
उन्होंने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस दी जिससे पुलिस ने तेजी से मामला को जाना और संज्ञान में लाई। बताया आया उनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया और कुछ देर के बाद उनको रिहा भी कर दिया गया था। बोस्टन पुलिस विभाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर पोस्ट किया है।
भारतीय मूल के डॉक्टर को उनके अनुचित व्यवहार के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है और रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मोहिंदी की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर 90 दिन की जेल और 5,000 डॉलर का जुर्माना हो सकता है। डॉक्टर के ऊपर आरोप उस वक्त लगा जब वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फ्लाइट में थे।