Viral Video : लड़कों का ऐसा खतरनाक स्टंट देखकर तो आपके भी होश उड़ जाएंगे, देखिये वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Viral Video : लड़कों का ऐसा खतरनाक स्टंट देखकर तो आपके भी होश उड़ जाएंगे, देखिये वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्टंट वीडियो

एक वायरल वीडियो में लड़कों का खतरनाक स्टंट देखकर आप दंग रह जाएंगे। वीडियो में दिखाए गए स्टंट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस तरह के जोखिम भरे करतब न केवल दर्शकों को हैरान करते हैं, बल्कि सुरक्षा के प्रति भी सचेत करते हैं। वीडियो को देखकर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे बार-बार देखा जा रहा है।

आज कल लोगों को सोशल मीडिया का शौख इतना बढ़ गया है कि लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। कभी रोड पर खड़े होकर रील बनाना शुरू कर देते हैं, तो कभी कहीं पर भी स्टंट करना शुरू कर देते हैं. कुछ लोग तो ऐसे हैं जो रील बनाने के चक्कर में बिजली के खम्बे और टावर पर भी चढ़ जाते हैं। लोग ऐसी वीडियो को काफी बढ़ावा भी देते हैं। लेकिन शायद उनको ये नहीं पता होता है की ऐसा करने से उनकी जान को खतरा हो सकता है। अक्सर स्टंट करने का वीडियो बड़ी ही आसानी से लोगों के बीच वायरल हो जाता है। क्योंकि लोगों को ऐसे स्टंट वाले वीडियो काफी पसंद आते हैं, ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जायेगा और कहेगा ऐसा करने की ज़रूरत क्या थी।

स्टंट करना भरी पड़ सकता था

ये जो वीडियो सोशल मीडिया पर ये वीडियो किसी स्कूल या कॉलेज के फंक्शन का है। जिसमें कुछ लड़के स्कूटी पर खड़े होकर दो तीन लड़को को हवा में उछाल कर स्टंट करते नज़र आ रहे हैं। लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरान हैं की ऐसा कैसे हो सकता है, ये स्टंट देखने में जितना अच्छा लग रहा है।उससे कई ज्यादा खतरनाक भी है क्योंकि ऐसा करने से किसी को भयानक चोट लग सकती है। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उनका ये स्टंट सफल रहा जिससे देख कर लोगों ने उनके लिए काफी तालियां बजाई और उनकी सराहना भी की ये स्टंट किसी के लिए भी आसान नहीं है इसे करना बहुत ही मुश्किल काम है।

gumlet.assettype

Viral Video: सचमुच का स्पाइडरमैन बना शख्स, नाले में गिरे दोस्त पर खुद की बचा ली जान, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो देख लोग हैरान

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर v.unbeatable_official_india नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर यूज़र तरह – तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूज़र तो इस वीडियो को देखकर हैरान हैं, तो कुछ लोग वीडियो देखकर हंस रहे हैं। अब तक इस वीडियो पर काफी लाइफ कमेंट और शेयर आ चुके हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया का यूज़ करते होंगे तो अपने भी ये वीडियो अपने मोबाइल पर ज़रूर देखा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + nineteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।