Viral Video: महिला डॉक्टर ने खुद कर दी अपनी Endoscopy, नतीजा देख सब हुए हैरान... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Viral Video: महिला डॉक्टर ने खुद कर दी अपनी Endoscopy, नतीजा देख सब हुए हैरान…

एंडोस्कोपी (Endoscopy) के आविष्कार के बाद से शरीर के आंतरिक अंगों की जांच करना बहुत आसान हो गया

एंडोस्कोपी  (Endoscopy) के आविष्कार के बाद से शरीर के आंतरिक अंगों की जांच करना बहुत आसान हो गया है। बिना चीरा लगाए यह पता लगाना आसान है कि दिक्कत कहां और कितनी गंभीर है। इसमें कैमरा डालने के लिए शरीर के गले, गुदा या मूत्र पथ का उपयोग किया जाता है। 
1694082932 untitled project (35)
शरीर के उस हिस्से को सुन्न करने के लिए स्प्रे या एनेस्थीसिया का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बावजूद इसे पूरा करना अभी भी मुश्किल है। कभी-कभी बहुत दर्द भी सहन करना पड़ता हैं। हालाँकि, एक महिला डॉक्टर का अपनी एंडोस्कोपी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो गया है। यह एक बेहद चौंकाने वाला परिणाम सामने आया था। 
क्या हैं ये पूरा मामला?


@TansuYegen अकाउंट से इस वीडियो को सोशल नेटवर्क X पर शेयर किया गया है। कैप्शन के मुताबिक, एक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी प्रोफेसर खुद अपने ऊपर एंडोस्कोपी कर रही है। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, महिला प्रोफेसर के पास ही डिवाइस है। अपने मुंह के जरिए वह सबसे पहले कैमरा अंदर डालती हैं। इसके बाद एंडोस्कोपी शुरू होती है। उसे दर्द भी नहीं हो रहा है। कैमरे को वह बड़ी आसानी से शरीर के अंदर घुमा लेती हैं। आंतरिक अंगों की जांच करने की कोशिश करती भी नज़र आ रहीं हैं। वीडियो के पीछे की स्क्रीन पर आपको ये नज़ारा साफ़ देखने को मिल जाएगा। 
चंद घंटों में 6.7 लाख से ज्‍यादा व्यूज
 1694083196 untitled project (37)
6 सितंबर को शेयर किए गए इस वीडियो को कुछ ही घंटों में 6.7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को 5000 से ज्यादा लाइक्स मिले। एक अकेली महिला जिस आसानी से यह काम कर रही है, वह लोगों को हैरान कर रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया कि वह कोलोनोस्कोपी के बजाय एंडो-गैस्ट्रोस्कोपी कर रही हैं। वरना यह हानिकारक होता। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 12 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।