Viral Video: ये कैसा अजीब शौक है...सैकड़ों फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर शख्स खाने लगा गुटखा, देखें वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Viral Video: ये कैसा अजीब शौक है…सैकड़ों फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर शख्स खाने लगा गुटखा, देखें वीडियो

ऊंचे टावर पर गुटखा खाते शख्स का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सैकड़ों फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर गुटखा खाता नजर आ रहा है। उसकी इस हरकत को देखकर नीचे खड़ी भीड़ हैरान है। वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हुआ है और लोग इसे गुटखा किंग और टावर का बादशाह कह रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आज कल कई अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर कभी-कभी वाकई काफी हैरानी होती है। कुछ लोग इन वायरल वीडियो में कुछ न कुछ ऐसी अजीबो-गरीब हरकत करते हुए दिखाई देते हैं, जो वाकई काफी हैरान कर देने वाली होती हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया के वायरल वीडियो में अजीब डांस करते हुए दिखाई देते हैं। तो कुछ लोग खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसको देखकर किसी का भी सिर चकरा जाएगा। इस वायरल वीडियो में एक शख्स इतनी अजीब हरकत करता हुआ दिखाई दे रहा है जिसको देखने के बाद किसी की भी आंखें फटी रह जाएंगी। दरअसल इस वायरल वीडियो में एक शख्स सैकड़ों फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर गुटखा खाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में शख्स को देखने के बाद ऐसा जरा भी नहीं लग रहा है कि वह किसी तरह से ऊंचाई से डरा हुआ हो। बल्कि वह बड़े आराम से टावर पर चढ़कर गुटखा खाता हुआ दिखाई दे रहा है।

शख्स को देखने जमा हुई लोगों की भीड़

वीडियो की शुरुआत में आप साफ देख सकते हैं कि सड़क के पास कुछ लोगों की भीड़ जमा है। सड़क पर खड़े सभी लोग आसमान की तरफ देख रहे हैं। लेकिन अभी आपको शायद समझ न आए की आखिर सभी लोग इतने हैरान क्यों नजर आ रहे हैं। लेकिन इसी दौरान वहां मौजूद एक शख्स अपने फोन में वीडियो बना रहा होता है। जब वह शख्स वीडियो को थोड़ा जूम करता है तो आप साफ देख सकते हैं कि एक शख्स सैकड़ों फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा हुआ है। वह शख्स इतने ऊंचे टावर पर बड़े ही आराम से खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि शख्स अपने जेब से गुटखे का एक पैकेट निकालता है। देखते ही देखते वह शख्स टावर पर खड़े होकर आराम से गुटखे के पैकेट को खोलता है और खाना शुरू कर देता है। शख्स बड़े ही इत्मीनान से अपने मुंह में गुटखा डालता है और उसे चबाने लगता है। शख्स को देखकर नीचे सड़क पर खड़े लोगों की भी सांसें थम गईं हैं। शख्स की इस हरकत को देखकर सड़क पर खड़े लोग काफी चौंक जाते हैं। वीडियो में आप कुछ लोगों को यह कहते हुए भी सुन सकते हैं की पुलिस शख्स का नीचे इंतजार कर रही है। पुलिस उससे नीचे उतरने को बोल रही है।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर @r.meena71 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-भाई ने रजनीगंधा खाकर आज सच में दुनिया को अपने कदमों में कर लिया है। वहीं दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया है कि-गुटखे का असली प्रचार तो इसने किया है। तीसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-इसे देख अजय देवगन, अक्षय कुमार और शाहरुख खान में डर का माहौल। वहीं कुछ लोग शख्स की इस अजीबो-गरीब हरकत को देखकर उसे गुटखा किंग और टावर का बादशाह कह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।