Viral Video : गर्मी से निजात पाने के लिए चाचा ने कुएं में लगाया बिस्तर, वीडियो देख दंग रह जाएंगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Viral Video : गर्मी से निजात पाने के लिए चाचा ने कुएं में लगाया बिस्तर, वीडियो देख दंग रह जाएंगे

इस आदमी ने गर्मी से बचने के लिए कुएं में लगाया बिस्तर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक आदमी ने ऐसा जुगाड़ लगाया, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। इस आदमी ने गर्मी से बचने के लिए कुएं में ही बिस्तर लगा लिया। सोशल मीडिया पर उसके इस जुगाड़ को देख कर लोग काफी हंस रहे हैं।

दुनिया में जुगाड़ लगाने वालों की कमी नहीं है। लोगों के पास हर परेशानी का समाधान होता ही है। आज के समय में सोशल मीडिया का क्रेज इतना बढ़ गया है कि जो एक बार इसमें फंस गया उसका इससे बाहर निकलना बहुत ही मुश्किल है। हर दिन कोई ऐसी वीडियो सामने आ ही जाता है, जिसे देखने के बाद लोग सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर ये चल क्या रहा है। आजकल लोग गर्मी से बचने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। तरह-तरह के जुगाड़ लगाते हैं आखिर लोग करें भी तो क्या गर्मी है ही इतनी ज्यादा की बाहर रहो तो धूप से परेशान, घर में रहो तो कूलर, पंखे से हवा नहीं आती है। ऐसे ही एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें इस आदमी ने गर्मी से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया। जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि ये आदमी तो खतरों का खिलाड़ी निकला।

गर्मी से बचने के लिए शख्स ने कुएं में लगाया बिस्तर

आप जिस वीडियो को देख रहे हैं इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखकर लोग काफी हैरान हैं कि आखिर ऐसी भी क्या मजबूरी थी जो इसे ऐसा करना पड़ा। लोग गर्मी से बचने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। क्योंकि इतनी गर्मी के कारण कूलर,पंखा तो क्या AC भी काम नहीं कर रही है। इसलिए लोग अलग-अलग तरह के जुगाड़ लगा रहे हैं, ताकि उन्हें गर्मी न लगे। ऐसे ही एक शख्स ने गर्मी से तंग आकर ऐसा जुगाड़ लगाया, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। इस आदमी ने गर्मी से बचने के लिए कुएं में ही बिस्तर लगा लिया। उसे कुएं में गिरने का भी डर नहीं है। लेकिन ऐसा करना उसके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता था। उसकी इस हरकत का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

Viral Video: लुगाई को गर्मी से बचाने के लिए शख्स ने बाइक पर लगवाया कूलर, सुहाना बना सफर

gumlet.assettype

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

हर दिन ऐसा कोई अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता ही रहता है। ऐसे ही इस वीडियो को भी इंस्टाग्राम पर @humour_dukan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हज़ारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूज़र इसपर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया का यूज़ करते होंगे, तो आपने भी इस वीडियो को ज़रूर देखा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।