लैंडिग करते समय समु्द्र में समा गया विमान, यात्रियों ने ऐसे बचाई जान, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लैंडिग करते समय समु्द्र में समा गया विमान, यात्रियों ने ऐसे बचाई जान, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

अमेरिकी नौसेना का एक सर्विलांस एयरक्राफ्ट (निगरानी विमान) लैंडिग के समय एक द्वीप ओहू के पानी में गिर गया। ये घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। बोइंग पोसीडॉन 8-ए विमान में नौ लोग सवार थे। यह विमान मरीन कॉर्प्स बेस पर रनवे से थोड़ा आगे निकल गया और केनोहे खाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

First P 8A Poseidon MPA to Norway scaled 1

वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान पानी में डूबा हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बादल, बारिश और लिमिटेड विजिबिलिटी सहित चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति की वजह से ये हादसा हुआ। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने दुर्घटना के समय विजिबिलिटी लगभग 1.6 किलोमीटर और हवा की गति 34 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की। लेकिन विमान हादसे की सटीक वजह की जांच अभी चल रही है।


घटना के बाद क्रू के सदस्य विमान से किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। हालांकि विमान हादसे की सटीक वजह की जांच अभी चल रही है। वहीं, क्रू में से कोई घायल हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिली है।

15 16 313148829aircraft1

ये विमान समुद्री मातृभूमि रक्षा अभियानों का समर्थन करने के लिए हवाई में तैनाती पर था। स्थानीय निवासियों ने दुर्घटना के पर्यावरणीय प्रभाव, विशेष रूप विमान से तेल रिसाव और अन्य दूषित पदार्थों के खतरे के बारे में चिंता जाहिर की है।

वहीं, पोसीडॉन 8-ए के बारे में बताए तो ये एक वर्सेटाइल एयरक्राफ्ट है जिसकी कीमत 275 मिलियन डॉलर है। यह एयरक्राफ्ट खुफिया जानकारी जमा करने, नौसैनिक युद्धाभ्यास और पनडुब्बी रोधी और सतह रोधी युद्ध दोनों शामिल है। यह टॉरपीडो और क्रूज मिसाइलों को ले जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।