Viral Video: सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए इसका अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है। यहां अक्सर ही ऐसी चीजे देखने को मिलती हैं जो किसी को भी हैरत में डाल सकती हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसी होती है जो कल्पना से परे होती हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने भी शादी की कई सारी वायरल वीडियो जरुर देखी होंगी। जिसमें कभी दूल्हा तो कभी दुल्हन कुछ ऐसा कर देते हैं (Viral Video) जिससे उनकी वीडियो वायरल हो जाती है। लेकिन हाल में जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वो काफी अलग है। वैसे तो शादियां हमेशा पंडित जी ही कराते हैं, लेकिन इस शादी में तो कुछ और ही देखने को मिला। यहां शादी के लिए कोई पंडित नहीं है, बल्कि खुद दूल्हा ही मंत्रोच्चारण के साथ अपनी शादी करवा रहा है।
वीडियो में क्या दिखा?
हिंदू धर्म में शादी के लिए वैदिक मंत्रों का उच्चारण हमेशा पंडित जी ही करते हैं। शादी काफी विधि विधान से कराई जाती है। लेकिन क्या आपने कभी किसी दूल्हे को अपनी शादी कराते हुए देखा है? नहीं देखा होगा। लेकिन हाल की वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। यहां दूल्हा खुद ही पंडित बनकर अपनी शादी करवा रहा है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है (Viral Video) उसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन मंडप में साथ बैठे हुए हैं। दूल्हे के आगे एक माइक रखा हुआ है और उसी माइक में दूल्हा अपनी ही शादी के लिए मंत्र पढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
Groom Becomes Priest: #Saharanpur Man Conducts His Own Wedding Rituals pic.twitter.com/keHAABXD77
— Genzdigest (@Genzofficia_l) January 25, 2025
Source: @Genzofficia_l (x)
वायरल वीडियो को @Genzofficia_l नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “दूल्हा बन गया पंडित, सहारनपुर में एक आदमी ने अपनी शादी में खुद रस्में पूरी की।” फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।