Viral Video: रील के चक्कर में हो गया लड़की के साथ हादसा, डांस करते ही बहा ले गई लहर, देखें वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Viral Video: रील के चक्कर में हो गया लड़की के साथ हादसा, डांस करते ही बहा ले गई लहर, देखें वीडियो

रील बनाते समय लड़की को बहा ले गई लहर, देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़की रील बनाते समय समंदर की लहरों में बह गई। लड़की चट्टान पर खड़ी होकर डांस कर रही थी, तभी एक तेज लहर ने उसे अपने अंदर समा लिया। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है, और यह तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया से अक्सर कई हैरान कर देने वाले मामले सामने आते रहते हैं। जिनको देखकर कभी-कभी यकीन कर पाना मुश्किल होता है कि क्या यह वाकई सच है या फिर एक दिखावा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों के अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ लोग फेमस होने के लिए भी डांस करते हुए, स्टंट करते हुए या कुछ और हैरान कर देने वाली हरकत करते हुए अपने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं। लेकिन इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिनको देखकर हम कभी-कभी दंग रह जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सोशल मीडिया से इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर किसी को भी हैरानी होगी। आज कल लोगों को रील बनाने का इतना चस्का चढ़ा है कि वह अपनी जान को भी जोखिम में डाल लेते हैं। इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें भी एक लड़की कुछ ऐसा ही करते हुए दिख रही है। इसके बाद उसके साथ कुछ ऐसा होता है जिसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की होगी।

रील के चक्कर में हो गया हादसा

आज कल लोग सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। वह फेमस होने के लिए अपनी जान को दांव पर लगाकर कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। कई बार लोगों को साथ कुछ ऐसा हो जाता है जो वाकई हैरान कर देने वाला होता है। इस बार भी सोशल मीडिया से कुछ ऐसा ही हादसा एक वायरल वीडियो में देखने को मिला है। दरअसल सोशल मीडिया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की समंदर किनारे खड़े होकर चट्टान पर रील बना रही होती है। लड़की के आस-पास समंदर की लहरें आकर उसे चेतावनी भी देने की कोशिश करती हैं लेकिन लड़की का ध्यान सिर्फ रील बनाने पर है, इसलिए वह कुदरत के इस इशारे को भी नजरअंदाज कर देती है। इसके बाद जब लड़की रील के लिए डांस करना शुरू कर देती है तो उसी दौरान समंदर की एक तेज लहर आती जो लड़की को पूरी तरह अपने अंदर समाने की कोशिश करती है। लड़की किसी तरह उससे बचने की कोशिश करती है और चट्टानों को पकड़ने की कोशिश करती है। लेकिन उसकी लापरवाही उस पर भारी पड़ जाती है और समंदर की एक तेज लहर उसे बहा ले जाती है।

वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं है कि लड़की को बाद में बचा लिया गया या नहीं, लेकिन इस नजारे को देख हर कोई हैरान नजर आ रहा है। वीडियो सोशस मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-आज के समय में लोग लाइक्स और व्यूज के लिए कुछ भी कर रहे हैं। वहीं दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा कि अच्छा है जान बच गई नहीं तो फोन के साथ ये लड़की भी लापता हो जाती है। एक अन्य ने लिखा कि रील के चक्कर में अपनी जान को क्यों सकंट में डालते हैं लोग? इसके अलावा और भी कई लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो को @virjust18 नाम के अकाउंट सोशल मीडिया के एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो पर हजारों की संख्या में व्यूज आ चुके हैं और कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − fourteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।