Viral Video: कपड़ों का रंग बदलते ही बदल जाता है बच्चे की आंखों का रंग, देखें कुदरत का करिश्मा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Viral Video: कपड़ों का रंग बदलते ही बदल जाता है बच्चे की आंखों का रंग, देखें कुदरत का करिश्मा

सोशल मीडिया पर एक बच्चे की रंग बदलती हुई आंखे काफी चर्चा में हैं

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बच्चे की आंखों का रंग उसके कपड़ों के रंग के अनुसार बदल जाता है। इस अनोखी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बच्चे की आंखें कभी नीली, कभी हरी, तो कभी भूरे रंग की हो जाती हैं। लोग इसे कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं जबकि डॉक्टर इसे भ्रम बता रहे हैं।

इस दुनिया में कुछ लोगों की आंखे वाकई काफी खूबसूरत होती हैं। आमतौर पर तो लोगों की आंखे काली या डार्क ब्राउन होती हैं। लेकिन कुछ लोगों की आंखे भूरी और नीली भी देखने को मिल जाती हैं। कुछ लोग लेंस लगाकर थोड़े समय के लिए आंखों की पुतलियों का रंग बदल लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी के आंखों का रंग खुद बदलते हुए देखा है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर एक छोटे से बच्चे की आंखों का रंग खुद-ब-खुद बदल जाता है। सोशल मीडिया पर इस बच्चे की वीडियो काफी चर्चा में है। जो भी इस बच्चे की आंखों को देखता है वह मंत्रमुग्ध हो जाता है।

कपड़े बदलते ही बदल जाता है आंखों का रंग

वीडियो में दिख रहे बच्चे का नाम अंश है। इस बच्चे की खूबसूरत कंची आंखों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बच्चे को जिस रंग का कपड़ा पहनाया जाता है उसकी आंखों की पुतलियां उसी रंग की हो जाती हैं। कभी यह गहरे नीले रंग से भूरे में बदल जाती हैं तो कभी हरे रंग की हो जाती हैं। इतना ही नहीं, बच्चे की आंखों का रंग उसके आस-पास के रंगों के मुताबिक भी बदल जाता है। यह वाकई किसी कुदरत के करिश्मे से कम नहीं है।

Viral Video: ‘दुश्मन को भी ट्रेन में ये वाली सीट न मिले’, वीडियो देख जानें वजह

यहां देखें वायरल वीडियो

Source: @Kanikanehra92 (x)

वायरल वीडियो को @Kanikanehra92 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। जब से यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है इस अद्भुत घटना को देख सभी हैरान हो गए हैं। हर कोई इसे चमत्कार मान रहा है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि यह सिर्फ एक भ्रम है, विज्ञान के मुताबिक यह संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + sixteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।