तेल में डुबोकर बनाई शख्स ने चॉकलेट आइसक्रीम, फेवरेट डिश के साथ खिलवाड़ होता देख फूटा लोगों का गुस्सा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तेल में डुबोकर बनाई शख्स ने चॉकलेट आइसक्रीम, फेवरेट डिश के साथ खिलवाड़ होता देख फूटा लोगों का गुस्सा

आइसक्रीम एक ऐसी स्वीट डिश है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद होती है और लोग बड़े

खाने के बाद स्वीट डिश मिल जाए तो लोगों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ पड़ती है और अगर स्वीट डिश में आइसक्रीम मिल जाए तो खुशी दोगुनी हो जाती है। आइसक्रीम बड़े हो या बच्चे सभी बड़े मजे के साथ खाना पसंद करते हैं। एक आइसक्रीम की ऐसी डिश है जिसमें किसी भी शख्स को खुश करने की शक्ति होती है। मगर क्या आपने सोचा है कि आखिर इस डिश को कैसे बनाया जाता है।
1687854053 from the us russia to india an ice cream bowl has a long political history
इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सबकी फेवरेट आइसक्रीम आखिर बनती कैसे है। हालांकि इस वीडियो में आइसक्रीम में एक ऐसी चीज डाली गई है जिसे देखकर हर किसी का दिमाग घूम गया है और लोग अपनी पसंदीदा स्वीट डिश के साथ इस छेड़खानी से काफी ज्यादा नाराज हो गए हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
1687854004 351464877 810405587170691 6248881712772493854 n
इंटरनेट पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस दिलचस्प वीडियो में एक फैक्ट्री के अंदर चॉकलेट आइसक्रीम बनाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो की शुरुआत एक शख्स द्वारा आइसक्रीम बेस बनाने और उसे सांचे में आकार देने से होती है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, वो पॉप्सिकल्स को डी-मोल्ड करता है और चॉकलेट सिरप तैयार करता है।

मगर वीडियो में जो आगे होता है उसे देखकर आपकी आंखे हैरानी से खुली रह जाएंगी। वीडियो में आइसक्रीम बना रहा शख्स काफी मात्रा में तेल का उपयोग करके चॉकलेट सिरप तैयार करता है और बाद में इसमें पॉप्सिकल्स को डूबो देता है। वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि, “फैक्ट्री में चॉकलेट आइसक्रीम बनाना।”
1687854157 screenshot 1
1687854164 screenshot 2
1687854169 screenshot 3
1687854176 screenshot 4
1687854183 screenshot 6
आइसक्रीम के इस अतरंगी मेकिंग वीडियो को अब तक 3.4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का सिर ही घूम गया है और वो कॉमेंट के जरिए इस शख्स पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ये आइसक्रीम नहीं बल्कि ‘तेल क्रीम’ है। दूसरे ने लिखा, “आइसक्रीम में तेल, हे भगवान।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।