Viral Video: दुनिया की सबसे बड़ी 46 फीट की Hummer कार चलाते है दुबई के शेख, क्या आपने देखा ये वीडियो..? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Viral Video: दुनिया की सबसे बड़ी 46 फीट की Hummer कार चलाते है दुबई के शेख, क्या आपने देखा ये वीडियो..?

दुबई में एक विशाल हमर कार के वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। इस वीडियो को

आपमें में कई लोग कार के दीवाने होंगे तो कुछ को कार में सफर करने में काफी मजा आता होगा। आज के इस खबर में भी हम आपको एक कार के बारे में ही बताने वाले है, जो अपने आप में सबसे अलग है। इस कार को देखने के बाद आपको भी आसानी से यकीन नहीं होगा, पर आपको बता दे कि वीडियो सच है और इस दुनिया की सबसे बड़ी कार दुबई के शेख चलाते है। 
1690629728 276143795 4859385947448492 3593743679481111089 n
दुबई में एक विशाल हमर कार के वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी पहली नजर में विश्वास नहीं होगा। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बड़े कार को देख लोगों दंग रह गए है। वीडियो में एक बड़े गाड़ी को सड़क पर चलते हुए दिखाया गया है और पास में पुलिस की गाड़ी देख को भी खड़ा हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो को देखकर सभीआश्चर्यचकित रह जाते हैं। वीडियो देखने से कोई भी नहीं बता पा रहा हैं कि वीडियो कहां की है। 

आपको बता दे दुबई रेनबो शेख की विशाल हमर एच1 एक्स3 नियमित हमर एच1 एसयूवी से तीन गुना बड़ी है। वीडियो क्लिप शेयर करने वाले यूजर्स का कहना है कि हमर एच1 एक्स3 संयुक्त अरब अमीरात के सत्तारूढ़ शाही परिवार के सदस्य शेख हमद बिन हमदान अल नाहयान का है। शेख हमद, जिन्हें रेनबो शेख के नाम से भी जाना जाता है। उनको कारों के प्रति अपने जुनून के लिए जाना जाता हैं। 
1690630011 275648369 513495133728343 8335997844380253482 n
अरबों रुपये का उनका मुजियम संयुक्त अरब अमीरात और मोरक्को के चार क्षेत्रों में फैला हुआ है। यह हमर भी उन 200 कारों के कलेक्शन का हिस्सा है। अबू धाबी के शासक परिवार के सदस्य शेख हमद बिन हमदान अल नाहयान के बारे में दावा किया जाता है कि उनके पास इंद्रधनुषी रंगों में रंगी सात मर्सिडीज 500 एसईएल हैं, जिन्हें वह एक विशाल पिरामिड में रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + fifteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।