दिल्ली मेट्रो हमेशा सोशल मीडिया पर छायी रहती है। कभी लड़ाई के लिए तो कभी अश्लीलता के लिए। अब फिर से सोशल मीडिया पर मेट्रो से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन इस वीडियो में आपको फिर से मेट्रो में बजते लात-घूंसों नहीं बल्कि रैंप वॉक करती लड़कियां दिखेंगी। शायद आपको ये सुनने में थोड़ा अटपटा लग रहा होगा, लेकिन ये सच है।
आपने कई बार देखा होगा कि फैशन शो अक्सर एक हॉल में होता है लेकिन कई बार ये स्ट्रीट या किसी और जगह पर भी होता है। लेकिन क्या आपने कभी मेट्रो में कैटवॉक देखी है या फिर इसके बारे में सुना है, अगर नहीं सुना तो ये वीडियो देख कर अब आप मेंट्रो में हुई रैंप वॉक को देख लीजिए। दरअसल, महाराष्ट्र के नागपुर में मेट्रो के अंदर हुआ फैशन का जलवा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।बता दें ये शो 28 अगस्त को चलती मेट्रो में आयोजित किया गया। जिसमें 2 साल से लेकर 50 साल तक के लोगों ने हिस्सा लिया था। वहीं ये वीकेंड का दिन था लेकिन मेट्रो में यात्रियों की संख्या भी कम नहीं थी।
मालूम हो, इस फैशन शो के लिए अलग-अलग फैशन इंस्टीट्यूट के उभरते हुए युवाओं ने ड्रेस तैयार की थी, जिसका थीम कल्चर और हैरिटेज था। खास बात ये है कि इस शो के लिए 2 साल से लेकर 50 साल तक के लोगों ने अलग अलग परिधान पहन कर कैटवॉक किया था। जिसे देख कर मेट्रो में मौजूद सभी यात्री दंग रह गए और जिन्होंने शो खत्म होने के बाद तालियां बजा कर इसकी तारीफ भी की थी।
नागपुर में चलती मेट्रो में फैशन शो,मेट्रो के डब्बे बने कैटवॉक के लिए रैंप,बच्चे से लेकर बड़ो को कैटवॉक करता देख, यात्री हो गए दंग,. नागपुर मेट्रो ” सेलिब्रेशन ऑन व्हील” नाम से एक योजना चलाती है pic.twitter.com/Bd9thFUTJU
— Yogendraindiatv (@indiatvyogendra) August 28, 2023
जानकारी के मुताबिक नागपुर मेट्रो “सेलिब्रेशन ऑन व्हील” नाम से एक योजना चलाती है, जिसमें अलग-अलग संगठन ,समूह, लोगों से कुछ रुपए लेकर सेलिब्रेशन या इस तरह के आयोजन करने की इजाजत मिलती है।