सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पति-पत्नी के झगड़े ने खतरनाक मोड़ लिया जब गुस्से में पत्नी ने पति को छत से धक्का दे दिया। पति गिरकर बेहोश हो गया और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस घटना पर अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लड़ाई झगड़े के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कुछ लोग अपने झगड़े के कारण सोशल मीडिया पर हर समय छाए रहते हैं। आज कल सोशल मीडिया पर कुछ लोग सड़कों पर, या फिर मेट्रों पर या घर पर एक दूसरे से लड़ाई-झगड़ा करते हुए नजर आते हैं। लोगों के झगड़ों को देखकर कभी-कभी वाकई काफी हैरानी होती है। लोग कभी-कभी अपने झगड़े में इस हद तक गिर जाते हैं कि वह एक दूसरे की जान के दुश्मन भी बन जाते हैं। ऐसे कई झगड़ों के वीडियो आपने भी सोशल मीडिया पर देखें होंगे। इस बार भी सोशल मीडिया से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको जानने के बाद आप भी काफी हैरान हो जाएंगे। सोशल मीडिया से जो वीडियो इस बार सामने आया है उसमें पति-पत्नी आपस में एक दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह दोनों एक दूसरे से घर की छत पर लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके कुछ देर बाद पत्नी कुछ ऐसा करती है जिसको देखकर आप भी काफी हैरान हो जाएंगे।
झगड़े में पत्नी ने दिखाया अपना खौफनाक रूप
जानकारी के लिए बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी लोगों के बीच लड़ाई-झगड़े के मामले सामने आ चुके हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। इस बार जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ देखा जा सकता है कि पति-पत्नी एक दूसरे से झगड़ा कर रहे हैं। दोनों अपने घर की छत पर एक दूसरे से लड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद देखते ही देखते कुछ ऐसा होता है जिसकी किसी ने भी उम्मीद नहीं की होगी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब दोनों पति-पत्नी एक दूसरे से झगड़ा कर रहे होते हैं तो पत्नी इस झगड़े में पति से काफी गुस्सा हो जाती है। गुस्से में पत्नी अपनी विकराल रूप धारण कर लेती है और कुछ ही देर में वह पति को इस झगड़े के बीच में ही छत ले धक्का दे देती है। धक्का देने के कारण महिला का पति धड़ाम से नीचे आ गिरता है और दर्द से कराहने लगता है। इसके बाद वह जमीन पर गिरने की वजह से बेहोश हो जाता है। पति को बेहोश देखकर पत्नी तुरंत छत से नीचे उतर जाती है। पति-पत्नी के इस झगड़े को किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Me and who?🥰 pic.twitter.com/q1FXBBOSVO
— rareindianclips (@rareindianclips) April 10, 2025
वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को @rareindianclips नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया के एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना और लड़ाई-झगड़ा करना कितना खतरनाक हो सकता है। दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-अगर वह सीधे छत से नीचे गिरा जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। इसके अलावा और भी कई लोग वीडियो पर कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि वीडियो पर हजारों व्यूज आ चुके हैं और कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है।