Viral Video: पेरिस की ट्रैन में दिखी दुल्हन की तरह सजी इंडियन लड़की, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Viral Video: पेरिस की ट्रैन में दिखी दुल्हन की तरह सजी इंडियन लड़की, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

फैशन इंफ्लुएंसर नव्या का भारतीय लुक पेरिस में चर्चा का विषय

सोशल मीडिया पर पेरिस की ट्रेन में भारतीय दुल्हन के रूप में सजी नव्या का वीडियो वायरल हो रहा है। नव्या एक फैशन इंफ्लुएंसर हैं, जो भारतीय परिधानों की लोकप्रियता को दर्शा रही हैं।

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ अलग देखने को मिल जाता है। सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसी वीडियो देखी होंगी जिनमें कुछ लोग अतरंगी कपड़े पहनते है जिसकी वजह से वह ट्रोल भी होते हैं लेकिन कुछ लोग अच्छे कपड़े या खुद के डिजाइन किए कपड़े पहनकर तारीफ़ बटोरते हैं। आप लोग भी इस बात से वाकिफ होंगे की आजकल विदेशियों को भारतीय कपड़े ज्यादा आकर्षित करते हैं। इस वजह से विदेशी लोग भी हमारे भारतीय परिधान को अपना रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें पेरिस की ट्रैन में एक भारतीय लड़की दुल्हन की तरह सजकर ट्रेवल कर रही है। वायरल हो रही ये लड़की नव्या है जो की फैशन इंफ्लुएंसर है और ये पेरिस में रहती है।

पेरिस में दिखा इंडियन तड़का

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की भारतीय लहंगा पहनकर पेरिस की ट्रैन में ट्रेवल कर रही है। लड़की ने चमकदार लहंगा पहना है, नाक में नाथ, सिर पर मांगटीका, सुंदर गहने, आँखों में काला चश्मा और बालों में सुनहरे धागे बंधे हैं। सिर से लेकर पैर तक वह पूरे भारतीय गहनों से सजी हुई है। लड़की ने भारतीय देसी अवतार को मॉडर्न टच दिया हुआ है। इस लुक में वह काफी खूबसूरत भी लग रही हैं। लोगो को भी ये लुक काफी पसंद आ रहे है और वह तारीफ़ भी कर रहे हैं। वीडियो में दिख रही लड़की निव्या है, पेरिस में भारतीय अवतार लेने को लेकर इनको खूब सराहा जा रहा है।

Viral Video: बाइक चला रहे शख्स को महिला ने चप्पल से पीटा, वीडियो हुआ वायरल!

लोगो को कैसा लगा देसी अवतार ?

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर निव्या ने आपने अकाउंट @boho_gram पर शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है ‘मेट्रो में लहंगा? क्योंकि, क्यों नहीं पेरिस को आज कुछ स्पाइस की जरूरत थी।’ इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 1 लाख से ज्यादा लोगो ने वीडियो को लाइक किया हैं। इस वीडियो पर निव्या के देसी अवतार को लेकर लोगो ने कमेंट भी किए हैं। एक ने लिखा ‘ये दुनिया इस खूबसूरती को नहीं झेल सकती’, दूसरे यूजर ने लिखा ‘आप बहुत खूबसूरत लग रही हो’, तीसरे यूजर ने लिखा ‘तुम बिल्कुल रानी लग रही हो।’ इसी तरह लोगो ने कमेंट में लड़की की खूबसूरती की तारीफ़ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।