Viral Video: दिल्ली मेट्रो में फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, एक दूसरे से भिड़ी महिला और लड़की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, एक दूसरे से भिड़ी महिला और लड़की

फिर से दिल्ली मेट्रो में हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला और लड़की में हुई बहस

दिल्ली मेट्रो में एक महिला और लड़की के बीच हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मेट्रो में यात्रियों ने लड़ाई को रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने किसी की नहीं सुनी। यह वीडियो मेट्रो में बढ़ते ऐसे घटनाओं की एक और मिसाल है। महिला और लड़की की लड़ाई देखकर मेट्रों में लोग काफी हैरान हो जाते हैं। लोग दोनों का झगड़ा रोकने की भी कोशिश करते हैं, लेकिन वह आपस में झगड़ने में इतना व्यस्त थी की वह मेट्रों में मौजूद किसी भी शख्स की बात सुनने को तैयार नहीं थी।

सोशल मीडिया पर आज कल कई अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो के देखकर कभी-कभी वाकई काफी हैरानी होती है। आपने दिल्ली मेट्रों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए देखें होंगे। इन वीडियो में लोग एक दूसरे से इतनी बुरी तरह झगड़ते हुए दिखाई देते हैं। मेट्रों में लोग एक दूसरे से इतनी बुरी तरह झगड़ते हैं कि वह यह भी नहीं देखते हैं कि वह अपने घर में नहीं बल्कि बाहर हैं। मेट्रों में आज कल इस तरह के वीडियो वायरल होना लगभग आम हो गया है। इस बार भी सोशल मीडिया से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसको देखकर आप भी काफी हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में एक महिला एक लड़की से भरी मेट्रों में लड़ते हुए नजर आ रही है। महिला और लड़की की लड़ाई देखकर मेट्रों में लोग काफी हैरान हो जाते हैं। लोग दोनों का झगड़ा रोकने की भी कोशिश करते हैं, लेकिन वह आपस में झगड़ने में इतना व्यस्त थी की वह मेट्रों में मौजूद किसी भी शख्स की बात सुनने को तैयार नहीं थी। महिला और लड़की का मेट्रों में झगड़ने का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

मेट्रो में शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया सोशल मीडिया से सामने आ चुके हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला और एक लड़की के बीच जमकर कहा-सुनी चल रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मामूली सी बात को लेकर एक लड़की और अधेड़ उम्र की महिला के बीच तीखी बहस शुरू हो जाती है। इसके बाद वह दोनों भरी मेट्रों में एक दूसरे से भिड़ जाती हैं और एक दूसरे को खूब खरी-खोटी सुनाने लगती हैं। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि मेट्रो में एक महिला सीट पर बैठी हुई है और उससे एक लड़की जो की खड़ी है वह बुरी तरह झगड़ रही है। लड़की महिला की उम्र का भी लिहाज नहीं कर रही है और महिला को खूब-खरी खोटी सुना रही है। इतना ही नहीम लड़की महिला को वीडियो में कई अपशब्द कहती हुई भी दिखाई दे रही है। इस पर महिला भी भड़क जाती है और उसे जवाब देना शुरू कर देती है। दोनों के इस झगड़े को देखकर मेट्रो में मौजूद लोग काफी हैरान हो जाते हैं।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को @metro.wale नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-आजकल लोगों को उम्र का कोई लिहाज नहीं है। दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-ये बेशर्म लड़की अपने माता-पिता से भी ऐसे ही बात करती होगी। इसके अलावा और भी कई लोग वीडियो पर कमेंट करके इस घटना और वायरल वीडियो को लेकर अपनी-अपनी राय सामने रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।