Viral Video: बाल कटवाने गई लड़की के बालों में लगाई आग, हेयर स्टाइलिस्ट का नया तरीका, वीडियो देखकर उड़े लोगों के होश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Viral Video: बाल कटवाने गई लड़की के बालों में लगाई आग, हेयर स्टाइलिस्ट का नया तरीका, वीडियो देखकर उड़े लोगों के होश

आजकल लोगों को ट्रेंड के हिसाब से अपडेट रहना पसंद आता है और फैशन आज के ज़माने में

आजकल लोगों को ट्रेंड के हिसाब से अपडेट रहना पसंद आता है और फैशन आज के ज़माने में पलक झपकते ही बदलने लगता है। यही कारण है कि वे हर तरह का स्टाइल अपनाने को तैयार हैं। अब चाहे बात मेकअप ब्यूटी की हो या फिर हेयर कटिंग की। 
1694672734 untitled project 2023 09 14t115555.762
बात करें बालों की कटिंग कि तो इसके अलग स्टाइल जरूर हो सकते हैं लेकिन काटने का तरीका थोड़ी ही बदल सकता हैं। एक समय ऐसा था कि बाल कैंची से काटे जाते थे लेकिन अब तो नाई सीधे आग लगाते हैं। अगर आपको सच में भरोसा नहीं हो रहा तो आइए आपको दिखाते हैं ये वायरल वीडियो जिसको देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। 
तेजी से वायरल होता वीडियो आया सुर्ख़ियों में 
1694672686 untitled project 2023 09 14t115507.426
दिल्ली के राजौरी गार्डन में स्थित एक हेयर स्टाइलिस्ट, @sahil_the_hairartist, एक महिला के बालों का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करता है। डेढ़ लाख से अधिक लोग उनके फॉलोवर्स हैं। आमतौर पर वो लड़कियों के बाल काटते हुए वीडियो या फोटोज़ पोस्ट करते हैं, लेकिन साहिल ने कुछ महीनों पहले एक वीडियो पोस्ट किया जिसे देखकर आप भी यहीं सोचेंगे कि वे बाल नहीं काट रहे हैं, बल्कि उसे जला रहे हैं। “खुद की मेहनत पर भरोसा रखता हूँ!” साहिल ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए ये कैप्शन भी लिखा। 
बालों में आग लगा कर किए सेट 

वायरल वीडियो में साहिल एक लड़की के बाल काटते हुए दिखाई देते हैं। वास्तव में, वे उसे आग लगा रहे हैं, काट नहीं रहे हैं। लड़की के बालों के निचले भाग को लाइटर से आग लगा देते हैं। बाल तेजी से जलने लगते हैं क्योंकि वे आग पकड़ लेते हैं। यहां तक कि जल-जलकर बाल जमीन पर गिरने लगते हैं। तब साहिल बालों को कंघी से सुलझाते हुए नज़र आए। वास्तव में, यह पहली बार नहीं है जब किसी हेयर स्टाइलिस्ट ने बालों को जलाकर उन्हें तैयार करने का एक नया तरीका ढूंढा हो। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। कुछ स्थानों पर बालों को कुल्हाड़ी से काटा जा रहा हैं ऐसे भी वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुए हैं। 
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन 
1694672638 untitled project 2023 09 14t115419.894
55 लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को अब तक देख लिया है और बहुत से लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन भी दिए है। “रील्स के चक्कर में उसको गंजा मत कर देना भाई,” एक यूज़र ने कहा। “जब मम्मी को पता चलेगा कि बाल जलवाकर आई है तो बहन तेरी लंका फिर मम्मी ही जला देंगी,” एक और शख्स ने कमेंट कर कहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।